By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: धामी सरकार की पारदर्शी नीतियों के फलस्वरूप यूकाडा विभाग मुनाफे में आया
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ।
उत्तराखण्ड
पर्यावरण एवं विकास केंद्र गोपेश्वर द्वारा वनाग्नि रोकथाम और मानव एवं वन्यजीव संघर्ष शोध यात्रा के दौरान ग्रामीणों से की  बातचीत, मानव-वन्यजीव संघर्ष पर हुई विस्तृत चर्चा। 
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक, नोएडा में किया प्रतिभाग।
Uncategorized
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हरिद्वार के बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ, किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि।
उत्तराखण्ड
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तराखण्ड > धामी सरकार की पारदर्शी नीतियों के फलस्वरूप यूकाडा विभाग मुनाफे में आया
उत्तराखण्डपर्यटनराजनीतीरोचक तथ्यसामाजिक

धामी सरकार की पारदर्शी नीतियों के फलस्वरूप यूकाडा विभाग मुनाफे में आया

Web Editor
Last updated: 2024/03/02 at 11:12 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की गुड गवर्नेंस पर यूकाडा (उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण) भी खरा उतरा है। पहली बार IRCTC के मार्फत केदारनाथ धाम के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर बुकिंग से यूकाडा ने एक साल में ही ₹49 करोड़ की आय प्राप्त की है। यह आय न केवल पिछली आय से ₹20 करोड़ ज्यादा है, बल्कि 15 सालों में केदारनाथ में चल रही हेली सेवाओं से आमदनी का बड़ा रिकॉर्ड भी है।

केदारनाथ धाम के लिए सबसे पहले 2008-09 में व्यवसायिक रूप से हेली सेवा शुरू हुई। इसके बाद तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ी तो हेलीकॉप्टर संचालन करने वाले ऑपरेटर भी बढ़े। लेकिन आय में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की कमान संभाली तो यूकाडा की गहन समीक्षा की गई। इसका नतीजा रहा कि पहले साल 2022 में 29 करोड़ 76 लाख की आय हुई। जबकि इससे पहले 2021 में 8 करोड़ और 2020 में 9 करोड़ आय हेली सेवाओं से हुई थी। इस दौरान टिकटों की काला बाजारी, ऑपरेटरों की मनमानी, यात्रियों से जमकर लूट-खसोट के मामले सामने आते थे। लेकिन युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां भी गुड गवर्नेंस पर फोकस किया। नतीजन धामी सरकार ने मार्च 2023 में रेलवे टिकट की तर्ज पर IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) के मार्फत हेलीकॉप्टर के टिकट भी सिंगल विंडो सिस्टम से कराने का निर्णय लिया। यह व्यवस्था लागू हुई तो टिकटों की काला बाजारी, ऑपरेटरों की मनमानी बंद हो गई। केदारनाथ के लिए तय प्रक्रिया से हेलीकॉप्टर की बुकिंग शुरू होने लगी। आज परिणाम एक साल में ही सामने आया और यूकाडा ने करीब 49 करोड़ की रिकॉर्ड आय प्राप्त की। जो पिछली आय से करीब 65 फीसद ज्यादा आंकी गई है। इससे जहां यूकाडा ने सरकार की गुड गवर्नेंस पर मुहर लगा दी, वहीं आत्मनिर्भर राज्य की तरफ बड़ा कदम बढ़ाया है। यानी पहले यूकाडा हेलीकॉप्टर सेवा संचालन को सरकार से हर वर्ष ग्रांट लेता था, लेकिन अब अच्छी आय से खुद अपने खर्चे उठाएगा और सरकार पर आर्थिक बोझ नहीं डालेगा।

अब हेमकुंड और बद्रीनाथ की तैयारी

केदरानाथ धाम में IRCTC से हेलीकॉप्टर बुकिंग की सफलता के बाद यूकाडा गौचर से हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम हेली सेवा की तैयारी में जुट गया है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी साल दोनों धामों के लिए IRCTC के मार्फत हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा शुरू हो जाएगी। यहां भी अभी तक निजी ऑपरेटरों के मार्फत मनमानी तरीके से बुकिंग होती थी, जो अब जल्द व्यवस्थागत हो जाएगी।

यूकाडा के सीईओ आर रविशंकर ने बताया कि यूकाडा ने IRCTC के मार्फत टिकट बुकिंग से इस साल करीब 49 करोड़ रुपये की आय प्राप्त की है। यह आय पिछली आय की तुलना में रिकॉर्ड 65 फीसद ज्यादा है। इस व्यवस्था को अन्य धामों में भी अपनाने की तैयारी चल रही है। इससे तीर्थयात्रियों को सुविधा, राज्य को राजस्व मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार गुड गवर्नेंस पर लगातार काम कर रही है। रोडवेज ने 23 साल बाद घाटा पूरा कर पहली बार बड़ा मुनाफा कमाया है। इसके बाद अब यूकाडा ने भी हेलीकॉप्टर सेवा संचालन को 15 साल बाद पटरी पर लाकर रिकॉर्ड आय अर्जित कर नजीर पेश की है। सरकार की प्राथमिकता है कि सेवाओं का जनजन को लाभ मिले और राज्य को राजस्व। नियम विरुद्ध और मनमानी कार्य संस्कृति हमें कतई भी स्वीकार नहीं है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ।

पर्यावरण एवं विकास केंद्र गोपेश्वर द्वारा वनाग्नि रोकथाम और मानव एवं वन्यजीव संघर्ष शोध यात्रा के दौरान ग्रामीणों से की  बातचीत, मानव-वन्यजीव संघर्ष पर हुई विस्तृत चर्चा। 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हरिद्वार के बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ, किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि।

सूचना कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित की गई इंडोर खेल प्रतियोगिता, विजेता प्रतिभागियों को महानिदेशक सूचना ने प्रदान किये पुरस्कार।

Web Editor March 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आर्थिक सर्वेक्षण में दिखी राज्य के विकास की झलक
Next Article पिछले 10 वर्षों में दुनिया के सामने भारत का कद बढ़ा : सीएम धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ।
उत्तराखण्ड December 22, 2025
पर्यावरण एवं विकास केंद्र गोपेश्वर द्वारा वनाग्नि रोकथाम और मानव एवं वन्यजीव संघर्ष शोध यात्रा के दौरान ग्रामीणों से की  बातचीत, मानव-वन्यजीव संघर्ष पर हुई विस्तृत चर्चा। 
उत्तराखण्ड December 21, 2025
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक, नोएडा में किया प्रतिभाग।
Uncategorized December 20, 2025
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हरिद्वार के बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ, किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल
उत्तराखण्ड December 20, 2025

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ।
  • पर्यावरण एवं विकास केंद्र गोपेश्वर द्वारा वनाग्नि रोकथाम और मानव एवं वन्यजीव संघर्ष शोध यात्रा के दौरान ग्रामीणों से की  बातचीत, मानव-वन्यजीव संघर्ष पर हुई विस्तृत चर्चा। 
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक, नोएडा में किया प्रतिभाग।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हरिद्वार के बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ, किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि।

Most Viewed Posts

  • Bihar : भागलपुर में बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ अश्लील मैसेज (936)
  • यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड में चला युवा लोकगायक विवेक नौटियाल की आवाज का जादू, ‘उड़िजा चखुली ‘गीत के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ गायक का खिताब। (839)
  • मुंबई में सामने आया श्रद्धा हत्या कांड जैसा एक और मामला, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े (597)
  • चमोली : विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की 75वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम। (577)
  • अब सामने आया Game Jihad, ऑनलाइन गेम के जरिए संपर्क में आए नाबालिक का किया धर्मांतरण (548)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?