By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड में पूर्ण हुई नामांकन प्रक्रिया, सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
Share
Notification Show More
Latest News
विद्युत व्यवस्था की बेहतरी हेतु प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया मीटर रीडरों से सीधा संवाद।
उत्तराखण्ड
पं.गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर युवा लोक गायक विवेक नौटियाल को किया गया सम्मानित
Uncategorized
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति
उत्तराखण्ड
UPCL के प्रबंध निदेशक ने विकासनगर क्षेत्र का दौरा कर विद्युत व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
उत्तराखण्ड
खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि।
उत्तराखण्ड
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड में पूर्ण हुई नामांकन प्रक्रिया, सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
उत्तराखण्डराजनीती

उत्तराखंड में पूर्ण हुई नामांकन प्रक्रिया, सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

Web Editor
Last updated: 2024/03/27 at 10:44 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। बुधवार को भाजपा के अजय भट्ट, जबकि कांग्रेस के गणेश गोदियाल, वीरेंद्र रावत, प्रदीप टम्टा, व प्रकाश जोशी ने नामांकन कराया। पौड़ी और हरिद्वार सीट पर बसपा प्रत्याशियों ने भी नामांकन कराया।

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने आज नामांकन के दौरान शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत भी गणेश गोदियाल के साथ मौजूद रहे। गोदियाल ने भी पौड़ी के कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया और इसके बाद रामलीला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। नामांकन से पहले विशाल जन समूह ने गोदियाल के साथ पौड़ी बाजार भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान तक रैली निकाली। इस दौरान पारंपरि ढोल दमाऊ औऱ शंखनाद के साथ हजारों की भीड़ गोदियाल के साथ थी। नमांकन के बाद रामलीला मैदान में गोदियाल ने गढ़वाली में संबोधन दिया।

उधर नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट पर रुद्रपुर कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान अजय भट्ट के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे। इसके बाद सीएम धामी ने अजय भट्ट के पक्ष में विशाल रैली को संबोधित किया। सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने कहा कि इस बार देश में चर्चा ये नहीं है कि किसकी सरकार बनेगी. इस बार चर्चा ये है कि 410 या 420 सीट से सरकार बनेगी

वहीं हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने नामांकन से पहले पैदल रोड शो निकाला। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिले भर से अपने समर्थकों की भीड़ जुटाई। साथ ही कांग्रेस के सभी गुटों के नेता भी इस रोड शो में नजर आए। रोड शो के दौरान वीरेंद्र रावत ने रोशनाबाद पहुंच कर नामांकन किया। इसस पहले वीरेंद्र रावत ने हरकी पैड़ी पहुंच कर गंगा पूजन किया। इसके बाद ऋषिकुल मैदान से पैदल रोड शो की शुरुआत हुई। यहां से ढोल नगाड़ों और वाहनों के काफी लोग के साथ वीरेंद्र रावत का पैदल रोड शो मध्य हरिद्वार की तरफ रवाना हुआ और नेहरू यूथ हॉस्टल में संपन्न हुआ

नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने भी रुद्रपुर कचहरी में अपना नामांकन पत्र भरा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, किच्छा विधायक तिलकराज बेहद, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे। नामांकन से पहले को कांग्रेस ने गल्ला मंडी से सैकड़ों की तादात में रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई।

अल्मोड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने नामांकन कराया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी और धारचूला विधायक हरीश धामी रहे। दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा कलक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जनता का आशीर्वाद निश्चित रूप से प्रदीप टम्टा के साथ है। प्रदीप इस बार बड़े अंतर से जीत दर्ज कर संसद पहुंचेंगे।

You Might Also Like

विद्युत व्यवस्था की बेहतरी हेतु प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया मीटर रीडरों से सीधा संवाद।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति

UPCL के प्रबंध निदेशक ने विकासनगर क्षेत्र का दौरा कर विद्युत व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंवावाला, देहरादून में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण

TAGGED: loksabha Election, Uttarakhand
Web Editor March 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कुआँवाला, देहरादून में हुआ भयानक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत
Next Article उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए 63 प्रत्याशियों ने किए नामांकन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

विद्युत व्यवस्था की बेहतरी हेतु प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया मीटर रीडरों से सीधा संवाद।
उत्तराखण्ड September 11, 2026
पं.गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर युवा लोक गायक विवेक नौटियाल को किया गया सम्मानित
Uncategorized September 10, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति
उत्तराखण्ड September 8, 2026
UPCL के प्रबंध निदेशक ने विकासनगर क्षेत्र का दौरा कर विद्युत व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
उत्तराखण्ड September 4, 2026

Recent Posts

  • विद्युत व्यवस्था की बेहतरी हेतु प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया मीटर रीडरों से सीधा संवाद।
  • पं.गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर युवा लोक गायक विवेक नौटियाल को किया गया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति
  • UPCL के प्रबंध निदेशक ने विकासनगर क्षेत्र का दौरा कर विद्युत व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  • खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि।

Most Viewed Posts

  • Bihar : भागलपुर में बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ अश्लील मैसेज (1,033)
  • यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड में चला युवा लोकगायक विवेक नौटियाल की आवाज का जादू, ‘उड़िजा चखुली ‘गीत के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ गायक का खिताब। (938)
  • मुंबई में सामने आया श्रद्धा हत्या कांड जैसा एक और मामला, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े (802)
  • चमोली : विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की 75वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम। (703)
  • ‘गुलाबी शरारा’ ने फिर की यूट्यूब पर वापसी, जानिए उत्तराखंड का प्रसिद्ध गीत 140 मिलियन व्यूज के बाद क्यों हटा था… (636)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?