By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए 63 प्रत्याशियों ने किए नामांकन
Share
Notification Show More
Latest News
विद्युत व्यवस्था की बेहतरी हेतु प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया मीटर रीडरों से सीधा संवाद।
उत्तराखण्ड
पं.गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर युवा लोक गायक विवेक नौटियाल को किया गया सम्मानित
Uncategorized
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति
उत्तराखण्ड
UPCL के प्रबंध निदेशक ने विकासनगर क्षेत्र का दौरा कर विद्युत व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
उत्तराखण्ड
खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि।
उत्तराखण्ड
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए 63 प्रत्याशियों ने किए नामांकन
उत्तराखण्डराजनीती

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए 63 प्रत्याशियों ने किए नामांकन

Web Editor
Last updated: 2024/03/28 at 6:28 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। यहां पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। पांचों सीटों के लिए कुल 63 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नामांकन के अंतिम दिन 37 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सबसे अधिक 21 नामांकन हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए किए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित है। नामांकन वापसी के बाद सभी पांच लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। प्रदेश में बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन गढ़वाल लोकसभा सीट पर पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल, बसपा के धीर सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी के श्याम लाल तथा निर्दलीय दीपेंद्र नेगी व मुकेश प्रकाश शामिल रहे। इस सीट पर कुल 13 नामांकन हुए हैं। टिहरी गढ़वाल सीट पर बुधवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किए। इनमें राष्ट्रीय एकता दल के बृजभूषण करनवाल के अलावा निर्दलीय सरदार खान, विपिन कुमार अग्रवाल, प्रेमदत सेमवाल व सुदेश तोमर शामिल हैं इस सीट पर कुल 11 नामांकन हुए हैं। हरिद्वार सीट पर नामांकन के अंतिम दिन 15 नामांकन हुए। इनमें कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह रावत, बसपा के जमील अहमद, उक्रांद के मोहन सिंह असवाल, भारतीय सेवक पार्टी के संदीप कुमार, भारतीय युवा एकता पार्टी के सूरत सिंह रावत, एकम सनातन भारत दल के स्वामी दामोदराचार्य, उत्तराखंड समानता पार्टी के बलवीर सिंह भंडारी, मजदूर किसान पार्टी के गौतम के अलावा निर्दलीय अवनीश कुमार, अकरम हुसैन, प्रबोध चंद्र डबराल, अकील अहमद, विजय कुमार कश्यप, करण सिंह सैनी व राहुल कश्यप शामिल हैं। अल्मोड़ा संसदीय सीट पर नामांकन के अंतिम दिन पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कांग्रेस के प्रदीप टम्टा, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की किरण आर्य, उत्तराखंड क्रांति दल के अर्जुन देव, बसपा के नारायण राम, बहुजन मुक्ति पार्टी के ज्योति प्रसाद टम्टा नामांकन करने वालों में शामिल हैं। नैनीताल ऊधम सिंह नगर सीट पर नामांकन के अंतिम दिन सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। भाजपा के अजय भट्ट, कांग्रेस के प्रकाश जोशी, बसपा से अख्तर अली, भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के जीवन चंद उप्रेती, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के अखिलेश कुमार, निर्दलीय हितेश पाठक व रमेश कुमार नामांकन दाखिल दाखिल करने वालों में शामिल रहे।

You Might Also Like

विद्युत व्यवस्था की बेहतरी हेतु प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया मीटर रीडरों से सीधा संवाद।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति

UPCL के प्रबंध निदेशक ने विकासनगर क्षेत्र का दौरा कर विद्युत व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंवावाला, देहरादून में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण

Web Editor March 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड में पूर्ण हुई नामांकन प्रक्रिया, सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
Next Article कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

विद्युत व्यवस्था की बेहतरी हेतु प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया मीटर रीडरों से सीधा संवाद।
उत्तराखण्ड September 11, 2026
पं.गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर युवा लोक गायक विवेक नौटियाल को किया गया सम्मानित
Uncategorized September 10, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति
उत्तराखण्ड September 8, 2026
UPCL के प्रबंध निदेशक ने विकासनगर क्षेत्र का दौरा कर विद्युत व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
उत्तराखण्ड September 4, 2026

Recent Posts

  • विद्युत व्यवस्था की बेहतरी हेतु प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया मीटर रीडरों से सीधा संवाद।
  • पं.गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर युवा लोक गायक विवेक नौटियाल को किया गया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति
  • UPCL के प्रबंध निदेशक ने विकासनगर क्षेत्र का दौरा कर विद्युत व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  • खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि।

Most Viewed Posts

  • Bihar : भागलपुर में बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ अश्लील मैसेज (1,033)
  • यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड में चला युवा लोकगायक विवेक नौटियाल की आवाज का जादू, ‘उड़िजा चखुली ‘गीत के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ गायक का खिताब। (938)
  • मुंबई में सामने आया श्रद्धा हत्या कांड जैसा एक और मामला, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े (802)
  • चमोली : विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की 75वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम। (703)
  • ‘गुलाबी शरारा’ ने फिर की यूट्यूब पर वापसी, जानिए उत्तराखंड का प्रसिद्ध गीत 140 मिलियन व्यूज के बाद क्यों हटा था… (636)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?