By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: देशभर में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में किया औपचारिक शुभारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखण्ड पंचायत चुनाव की नई तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए उत्तराखंड पंचायत की नया कार्यक्रम
उत्तराखण्ड
चमोली : विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की 75वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री ने दिए सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाने के निर्देश, चारधाम यात्रा मार्गों पर कानून-व्यवस्था का सख्ती से अनुपालन कराने की दी हिदायत।
उत्तराखण्ड
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होंगे मतदान।
उत्तराखण्ड
चमोली: कर्णप्रयाग विकासखंड के ढुंग गाँव मे ग्रामीणों ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास, योग  जागरूकता गोष्ठी आयोजित कर ग्रामीणों ने व्यक्त किए विचार। 
अध्यात्म उत्तराखण्ड
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तर प्रदेश > देशभर में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में किया औपचारिक शुभारंभ
उत्तर प्रदेश

देशभर में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में किया औपचारिक शुभारंभ

Web Editor
Last updated: 2024/07/01 at 11:25 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देशभर में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में किया औपचारिक शुभारंभ।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए भारतीय न्याय व्यवस्था में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों का राज्य में औपचारिक शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि संपूर्ण देश में आज से तीन नए अपराधिक कानून – भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023″ लागू हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तीन नए कानूनों पर आधारित I.O एप्लीकेशन का शुभारंभ एवं विवेचक पुलिसकर्मियों को टैबलेट वितरित किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय न्याय व्यवस्था में तीन नए कानून के लागू होने पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारतीय न्याय व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक दिन है। अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे विभिन्न पुराने और गैरजरूरी कानूनों को हटाकर वर्तमान परिस्थिति के हिसाब से नए आपराधिक कानून लागू हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में नए कानून न्याय की अवधारणा को मजबूत करेंगे और न्याय मिलने की प्रक्रिया को अधिक सरल और सुलभ बनाने में पुलिस और न्यायालयों की वृहद स्तर पर मदद करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुशासन, निष्पक्षता और न्याय हमारे देश की पुरानी परंपरा रही है। ये तीनों कानून देश के हर नागरिक की स्वतंत्रता, मानव अधिकार और सबके साथ समान व्यवहार को सुनिश्चित करेंगे। ये कानून गुलामी की मानसिकता को मिटाने और औपनिवेशिक कानूनों से मुक्ति दिलाने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नए कानून आजादी के अमृत महोत्सव के बाद के कालखंड में देश को एक नई दिशा दिखाने का कार्य करेगा। अब हमारी न्याय प्रणाली पूरी तरह से स्वदेशी होगी जो भारत द्वारा, भारत के लिए और भारतीय संसद द्वारा बनाए गए कानूनों के अनुसार संचालित होगी। नए कानून नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के साथ कानून व्यवस्था को भी और अधिक सुदृढ़ करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कानूनों में ई- एफ.आई.आर की सुविधा शुरू की गई है। अब न्यायालय पीड़ित को सुनवाई का अवसर दिए बिना मुकदमा वापस लेने की सहमति नहीं देगा। नए कानूनों में टेक्नोलॉजी के प्रयोग और फॉरेंसिंक विज्ञान को बढ़ावा दिया गया है। नई न्याय प्रणाली सभी को पारदर्शी और त्वरित न्याय देने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने का कार्य करेगी। नए कानूनों में ऑनलाइन व्यवस्था पर भी बल दिया गया है। नए कानूनों में सबकुछ स्पष्ठता और सरलीकरण के साथ समाहित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हमारे कानून आतंकवाद, संगठित अपराधों और आर्थिक अपराधों को पूरी तरह परिभाषित करेंगे। नए कानूनों में मॉब लिंचिंग को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है, भगोड़ों की गैरमौजूदगी में भी मुकदमा चलाने के लिए स्पष्ट प्रावधान किए गए हैं। साथ ही बहुत छोटे अपराधों के लिये सजा के रूप में सामुदायिक सेवा की शुरुआत एक क्रांतिकारी कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की जनता को न्याय दिलाने एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। नए कानूनों को लागू किये जाने हेतु राज्य सरकार ने पृथक रूप से 20 करोड़ रूपए की धनराशि का प्राविधान किया है। उन्होंने कहा आगे भी इन कानूनों के क्रियान्वयन कर्ता विभागों को इसके लिए राज्य सरकार से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा निश्चित ही तीनों कानूनों को उत्तराखंड पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करेगी।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनपदों से अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने भी तीन नए कानूनों पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, सचिव शैलेश बगौली, सचिव गृह दिलीप जावलकर, निदेशक अभियोजन डॉ पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक डा. वी मुरुगेशन, श्री अमित सिन्हा, अपर महानिदेशक कानून व्यवस्था श्री एपी अंशुमन, आईजी स्तर के अधिकारियों के अलावा वर्चुअल माध्यम से विभिन्न जिलों के एसएसपी, एसपी अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर का नव निर्माण, सौंदर्यीकरण कार्य एंव ग्राम पंचुर बारात घर का किया लोकार्पण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में की बैठक, सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने हेतु विस्थापन की कार्यवाही जल्द करने के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को मिल रही नई पहचान, राम मंदिर अयोध्या में दिखी उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति की झलक

ऋषिकेश एम्स पहुंचे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, माँ का जाना हाल चाल

योगी आदित्यनाथ की माँ की बिगड़ी तबियत, एम्स में भर्ती

Web Editor July 1, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हरिद्वार में दर्ज की गई भारतीय न्याय संहिता 2023 (बीएनएस) के तहत उत्तराखंड की पहली एफआईआर
Next Article लद्दाख टैंक हादसे में शहीद हुए सैन्यभूमि उत्तराखंड के लाल भूपेंद्र नेगी को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, नम हुई सभी की आँखें 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखण्ड पंचायत चुनाव की नई तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए उत्तराखंड पंचायत की नया कार्यक्रम
उत्तराखण्ड June 28, 2025
चमोली : विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की 75वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम।
उत्तराखण्ड June 24, 2025
मुख्यमंत्री ने दिए सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाने के निर्देश, चारधाम यात्रा मार्गों पर कानून-व्यवस्था का सख्ती से अनुपालन कराने की दी हिदायत।
उत्तराखण्ड June 23, 2025
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होंगे मतदान।
उत्तराखण्ड June 21, 2025

Recent Posts

  • बिग ब्रेकिंग: उत्तराखण्ड पंचायत चुनाव की नई तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए उत्तराखंड पंचायत की नया कार्यक्रम
  • चमोली : विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की 75वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम।
  • मुख्यमंत्री ने दिए सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाने के निर्देश, चारधाम यात्रा मार्गों पर कानून-व्यवस्था का सख्ती से अनुपालन कराने की दी हिदायत।
  • बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होंगे मतदान।
  • चमोली: कर्णप्रयाग विकासखंड के ढुंग गाँव मे ग्रामीणों ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास, योग  जागरूकता गोष्ठी आयोजित कर ग्रामीणों ने व्यक्त किए विचार। 

Most Viewed Posts

  • Bihar : भागलपुर में बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ अश्लील मैसेज (865)
  • अब सामने आया Game Jihad, ऑनलाइन गेम के जरिए संपर्क में आए नाबालिक का किया धर्मांतरण (466)
  • मुंबई में सामने आया श्रद्धा हत्या कांड जैसा एक और मामला, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े (439)
  • ‘गुलाबी शरारा’ ने फिर की यूट्यूब पर वापसी, जानिए उत्तराखंड का प्रसिद्ध गीत 140 मिलियन व्यूज के बाद क्यों हटा था… (436)
  • उत्तराखण्ड के लोकगायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को ब्रिटिश संसद के “हाउस ऑफ लॉर्ड्स” से किया गया सम्मानित,सम्मान समारोह के दौरान ठंडो रे ठंडो गीत से गूंजी ब्रिटिश संसद।  (342)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?