By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बिग ब्रेकिंग: दिल्ली में केदारनाथ धाम के नाम से अब नहीं बनेगा कोई मंदिर, मंदिर ट्रस्ट ने जनभावनाओं के मद्देनजर मंदिर न बनाने का लिया फैसला।
Share
Notification Show More
Latest News
चमोली: टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया, लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु।
उत्तराखण्ड
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का किया विमोचन।
उत्तराखण्ड
खाकी ने निभाया फर्ज: कांवड़ ड्यूटी के दौरान पुलिस ने दृष्टिबाधित युवक को सकुशल पहुंचाया।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
उत्तराखण्ड
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तराखण्ड > बिग ब्रेकिंग: दिल्ली में केदारनाथ धाम के नाम से अब नहीं बनेगा कोई मंदिर, मंदिर ट्रस्ट ने जनभावनाओं के मद्देनजर मंदिर न बनाने का लिया फैसला।
उत्तराखण्डदिल्ली

बिग ब्रेकिंग: दिल्ली में केदारनाथ धाम के नाम से अब नहीं बनेगा कोई मंदिर, मंदिर ट्रस्ट ने जनभावनाओं के मद्देनजर मंदिर न बनाने का लिया फैसला।

Web Editor
Last updated: 2024/08/25 at 5:58 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

बिग ब्रेकिंग: दिल्ली में केदारनाथ धाम के नाम से अब नहीं बनेगा कोई मंदिर, मंदिर ट्रस्ट ने जनभावनाओं के मद्देनजर मंदिर न बनाने का लिया फैसला।

दिल्ली के बुराड़ी में श्री केदारनाथ धाम के नाम से अब कोई मंदिर नहीं बनेगा। दरसअल, पिछले दिनों इस मुद्दे पर उत्तराखंड के तमाम धर्मावलंबियों ने अपना विरोध प्रकट किया था। माना जा रहा है कि इसी के चलते श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट ने इसे नहीं बनाने का निर्णय लिया है। राज्य की पुष्कर धामी सरकार ने भी इस मसले पर जनभावनाओं को भांपते हुए धामों के नाम का कहीं भी दुरपयोग न हो सके, इसके मद्देनजर कठोर कानून लाने का निर्णय हाल के दिनों में कैबिनेट के माध्यम से किया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली में श्री केदारनाथ धाम की तर्ज पर मंदिर बनाने का श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट ने निर्णय लिया था और इसके लिए मंदिर के कार्यों का शिलान्यास भी कर दिया गया। हालांकि, अगले ही दिन से इस मामले में उत्तराखंड में भारी विरोध देखने को मिला। चारधामों के पंडा-पुरोहितों ने इसे लेकर घोर आपत्ति प्रकट की की कैसे केदारनाथ धाम के नाम पर कहीं भी कोई दूसरा मंदिर बनाया जा सकता है। मामले में राज्य सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा। तमाम धर्मावलंबियों की भावनाओं से इत्तेफाक रखते हुए राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने कैबिनेट के माध्यम से निर्णय लिया कि भविष्य में उत्तराखंड के धामों का कोई दुरपयोग न कर सके, इसके मद्देनजर राज्य सरकार जल्द ही कानून लेकर आएगी। स्वयं, मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में केदारनाथ धाम एक ही है और एक ही रहेगा। राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रफुल्लित तमाम पंडा-पुरोहितों ने इस मुद्दे पर देहरादून से लेकर केदारनाथ धाम तक उनके निर्णय की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन एवं आभार प्रकट किया।

इधर अब, श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट की अध्यक्ष सुमन मित्तल ने अवगत कराया है कि पूर्व में सभी ट्रस्टी मिलकर दिल्ली के बुराड़ी, बख्तावरपुर रोड हिरणकी में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करने जा रहे थे, लेकिन उत्तराखण्ड के कुछ लोगों के द्वारा विरोध/आपत्ति के बाद यह अहसास हुआ की जन मानुष और धार्मिक भावनाओं को केदारनाथ धाम बनाने से ठेस पहुँचती है तो इसके मद्देनजर दिल्ली में केदारनाथ धाम बनाने का कार्य त्याग दिया गया है और अब इस नाम से कोई मंदिर नहीं बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए ऑनलाइन / QR कोड से दान लेने की प्रक्रिया भी बंद कर दी है और अब कोई दान नहीं लिया जा रहा। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम ट्रस्ट बंद करने के लिए हमने प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है।

मंदिर समिति द्वारा जारी पत्र

You Might Also Like

चमोली: टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया, लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु।

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का किया विमोचन।

खाकी ने निभाया फर्ज: कांवड़ ड्यूटी के दौरान पुलिस ने दृष्टिबाधित युवक को सकुशल पहुंचाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

TAGGED: Delhi, Kedarnath, Kedarnath Dham delhi, Uttarakhand
Web Editor August 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के पदाधिकारियों ने की भेंट, राज्य आंदोलनकारियों हेतु 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने पर जताया आभार। 
Next Article मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जैंती, अल्मोड़ा पहुँचकर सालम क्रांति के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सालम शहीद स्मारक के विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु की ₹50 लाख की घोषणा। 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

चमोली: टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया, लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु।
उत्तराखण्ड August 18, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण।
उत्तराखण्ड August 15, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का किया विमोचन।
उत्तराखण्ड August 9, 2026
खाकी ने निभाया फर्ज: कांवड़ ड्यूटी के दौरान पुलिस ने दृष्टिबाधित युवक को सकुशल पहुंचाया।
उत्तराखण्ड August 7, 2026

Recent Posts

  • चमोली: टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया, लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु।
  • स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का किया विमोचन।
  • खाकी ने निभाया फर्ज: कांवड़ ड्यूटी के दौरान पुलिस ने दृष्टिबाधित युवक को सकुशल पहुंचाया।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Most Viewed Posts

  • Bihar : भागलपुर में बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ अश्लील मैसेज (1,027)
  • यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड में चला युवा लोकगायक विवेक नौटियाल की आवाज का जादू, ‘उड़िजा चखुली ‘गीत के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ गायक का खिताब। (930)
  • मुंबई में सामने आया श्रद्धा हत्या कांड जैसा एक और मामला, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े (780)
  • चमोली : विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की 75वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम। (692)
  • अब सामने आया Game Jihad, ऑनलाइन गेम के जरिए संपर्क में आए नाबालिक का किया धर्मांतरण (629)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?