बिग ब्रेकिंग: इस वर्ष 4 मई को प्रातः 6 बजे खुलेंगे भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट।
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 4 मई को प्रातः 6 बजे खुलेंगे। बसंत पंचमी के पर्व पर टिहरी के नरेंद्रनगर राजदरबार में राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना कर गढ़वाल नरेश महाराजा मनुजयेंद्र शाह की उपस्थिति में तिथि का निर्धारण किया।
