By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के आदर्श अध्ययन केन्द्र देहरादून द्वारा आयोजित किया गया प्रेरण कार्यक्रम, कार्यक्रम में नया प्रवेश लेने वाले सैकड़ो छात्रों ने किया प्रतिभाग।
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  डी०ए०वी० पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग।
Uncategorized
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर केंद्र सरकार का व्यक्त किया आभार।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हुए हस्ताक्षर।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025 में किया प्रतिभाग।
उत्तराखण्ड
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तराखण्ड > उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के आदर्श अध्ययन केन्द्र देहरादून द्वारा आयोजित किया गया प्रेरण कार्यक्रम, कार्यक्रम में नया प्रवेश लेने वाले सैकड़ो छात्रों ने किया प्रतिभाग।
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के आदर्श अध्ययन केन्द्र देहरादून द्वारा आयोजित किया गया प्रेरण कार्यक्रम, कार्यक्रम में नया प्रवेश लेने वाले सैकड़ो छात्रों ने किया प्रतिभाग।

Web Editor
Last updated: 2025/11/29 at 10:27 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के आदर्श अध्ययन केन्द्र देहरादून द्वारा आयोजित किया गया प्रेरण कार्यक्रम, कार्यक्रम में नया प्रवेश लेने वाले सैकड़ो छात्रों ने किया प्रतिभाग।

देहरादून: आज दिनांक 29/11/2025 को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के आदर्श अध्ययन केन्द्र, देहरादून (केन्द सं0 – 11000) में शिक्षार्थियों हेतु प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे  विश्वविद्यालय में नया प्रवेश लेने वाले लगभग 100 शिक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रेरण कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलन एवं विश्वविद्यालय कुलगीत के साथ प्रारम्भ किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो० नवीन चंद्र लोहानी जी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे कुलपति जी ने अपने वक्तव्य मे कहा कि सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों मे नवयुवकों की  शिक्षा को सुलभ बनाने मे विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही निर्धन छात्रों के लिए फीस सहायता हेतु भी विश्वविद्यालय प्रयास कर रहा है जिसके लिए छात्रों को विश्वविद्यालय को जानकारी देनी होंगी। कुलपति जी ने युवाओं को लक्ष्य केंद्रित और नियमित शिक्षण करने हेतु प्रेरित किया। प्रो० लोहानी ने कहा कि विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य मानव संसाधन का विकास करना एवं उनकी प्रगति के लिये उत्तरदायी होना हैं तथा समाज को शिक्षित करने के साथ साथ रोजगार व स्व-रोजगार हेतु प्रेरित करना हैं।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के देहरादून परिसर के प्रभारी निदेशक डॉ० सुभाष रमोला जी ने कहा कि प्रेरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय के नये वातावरण में समायोजित करना हैं जिससे वे अपने आप को सहज महसूस करें, विश्वविद्यालय की कार्य प्रणाली से परिचित हो सकें और शिक्षार्थी को अपने पाठ्यक्रम को पूर्ण करने में आसानी हो। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 एवं दूरस्थ शिक्षा में हो रहे अभूतपूर्व परिर्वतन के आधार पर, शिक्षार्थियों को अपनी शिक्षा के स्तर को बढाने की बात की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में अध्ययनरत शिक्षार्थियों की सुविधा के लिये ऑन लाईन माध्यम से भी अध्ययन सामग्री को विश्वविद्यालय बेवसाईट पर उपलब्ध कराया गया हैं।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक, देहरादून डाॅ0 संदीप नेगी जी ने नये प्रवेश पर समस्त शिक्षार्थियों को शुभकामनाये  देते हुए कहा कि दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से हम उन छात्रों तक अपनी पहुँच और पैठ बनाने का प्रयत्न कर रहें जो कि शिक्षा से वंचित हैं एवं जिनको शिक्षा की आवश्यकता है। उन्होंने जानकारी साझा करते हुए कहा कि भविष्य में दूरस्थ शिक्षा के साथ सभी छात्र जुड़ने वाले है जिसके लिए मुक्त विश्वविद्यालय पूरी तरह तैयार है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सहायक क्षेत्रीय निदेशक, देहरादून श्री गोविन्द रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा मुख्य रूप से महिलाओं, जनजातियो एवं मुख्य धारा से अलग वर्गों के शैक्षिक उन्नयन हेतु पाठ्यक्रम शुल्क में विशेष छूट दी गयी हैं। विश्वविद्यालय की डिग्री सभी जगह स्वीकार है तथा अध्ययन सामग्री उच्च स्तरीय है।

प्रेरण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षार्थियों को प्रवेश संबंधित, सत्रीय कार्यों एवं परीक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए श्री बी0 एम0 खाती ने कहा कि शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित समय पर अपने पाठ्यक्रम मे प्रवेश और  सत्रीय कार्यों को करना चाहिये। विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर जाकर शिक्षार्थी आॅन-लाईन माध्यम से अपना सत्रीय कार्य जमा कर सकता है। परीक्षा के प्रवेश पत्र, बैक परीक्षा फाॅर्म आदि के संबंध में शिक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर जा कर सूचना प्राप्त कर सकते हैं तथा उक्त फाॅर्म आॅन-लाईन माध्यम से भर सकता हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षार्थियों द्वारा अपनी जिज्ञासा के मध्यनजर एवं होने वाली समस्याओं के बारे में प्रश्न पूछे गये जिसका जवाब सम्बन्धित विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत रूप से दिया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के आदर्श अध्ययन केन्द्र, देहरादून द्वारा शिक्षार्थियों के हित मे निशुल्क पुस्तक मेला भी आयोजित किया गया जिसका मुख्य उद्देशय छात्रों को पुस्तकों से जोड़ना था।

उक्त प्रेरण कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न विषयों के काउन्सलरों एवं परिसर देहरादून में कार्यरत कार्मिक श्री अजय सिंह, श्री सी0 बी0 पोखरियाल, श्री राहुल देव एवं श्री अभिषेक का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में डॉ० नरेन्द्र जगूडी जी ने उपस्थित काउन्सलरों, कार्मिकों एवं समस्त शिक्षार्थियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विधिवत कार्यक्रम का समापन किया।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर केंद्र सरकार का व्यक्त किया आभार।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हुए हस्ताक्षर।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025 में किया प्रतिभाग।

भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने साधा कांग्रेस पर निशाना कहा महिलाओं के प्रति कांग्रेसियों की सोच नकारात्मक।

Web Editor November 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित पुस्तकों का विमोचन।
Next Article टिहरी झील में ‘इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025’ व ‘चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025’ के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  डी०ए०वी० पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग।
Uncategorized April 11, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा।
उत्तराखण्ड April 9, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर केंद्र सरकार का व्यक्त किया आभार।
उत्तराखण्ड April 6, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हुए हस्ताक्षर।
उत्तराखण्ड April 1, 2026

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  डी०ए०वी० पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर केंद्र सरकार का व्यक्त किया आभार।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हुए हस्ताक्षर।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025 में किया प्रतिभाग।

Most Viewed Posts

  • Bihar : भागलपुर में बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ अश्लील मैसेज (971)
  • यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड में चला युवा लोकगायक विवेक नौटियाल की आवाज का जादू, ‘उड़िजा चखुली ‘गीत के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ गायक का खिताब। (880)
  • मुंबई में सामने आया श्रद्धा हत्या कांड जैसा एक और मामला, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े (676)
  • चमोली : विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की 75वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम। (616)
  • अब सामने आया Game Jihad, ऑनलाइन गेम के जरिए संपर्क में आए नाबालिक का किया धर्मांतरण (581)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?