By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हुए हस्ताक्षर।
Share
Notification Show More
Latest News
प्रदेश में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में मुख्यमंत्री के निर्देशों के मिल रहे हैं सकारात्मक परिणाम, सूचना विभाग में 70 किलोवाट सोलर प्लांट से बिजली बिल में भारी कमी।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक में किया प्रतिभाग ।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि, बसंत विहार स्थित निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने खण्डूरी परिवार को दी सांत्वना।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हुए हस्ताक्षर।
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हुए हस्ताक्षर।

Web Editor
Last updated: 2026/04/01 at 2:57 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हुए हस्ताक्षर।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की उत्तराखंड में तैनात वाहिनियों के लिए स्थानीय उत्पादों (ताज़े फल एवं सब्जियों) की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखंड औद्यानिक परिषद और आईटीबीपी के मध्य हुए इस समझौता ज्ञापन (MoU) को राज्य के किसानों, स्थानीय उत्पादकों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समझौते के माध्यम से राज्य में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को स्थानीय स्तर पर ताज़े फल एवं सब्जियों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इससे एक ओर हमारे जवानों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल “स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा” देने के राज्य सरकार के संकल्प को सशक्त करेगी तथा किसानों को अपनी उपज के विपणन के लिए एक सुदृढ़ एवं स्थायी मंच प्रदान करेगी। इस व्यवस्था के तहत चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ एवं चंपावत जैसे दूरस्थ एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ ही देहरादून में भी स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समझौता सीमांत क्षेत्रों में किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में सहायक होगा और उन्हें बाजार तक पहुँचने में आने वाली कठिनाइयों से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा एवं हमारे जवानों के कल्याण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। यह समझौता दोनों पक्षों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी के मध्य स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिए पहले भी समझौता किया गया, जिसके काफी अच्छे परिणाम रहे हैं। अभी तक आईटीबीपी 14 करोड़ 77 लाख रुपये के स्थानीय उत्पादों की खरीद कर चुका है, जिसे और बढ़ाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में आईटीबीपी वार्षिक मांग की 25 प्रतिशत फल एवं सब्जियाँ भी खरीदती है, तो इससे स्थानीय किसानों को लगभग 6 करोड़ रुपये की आमदनी होगी।

इस अवसर पर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, सचिव कृषि श्री एस.एन. पाण्डेय, आईजी आईटीबीपी श्री मनु महाराज, अपर सचिव श्री आनन्द श्रीवास्तव, निदेशक उद्यान श्री एस.एल. सेमवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड औद्यानिक परिषद श्री नरेन्द्र कुमार यादव एवं आईटीबीपी के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

प्रदेश में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में मुख्यमंत्री के निर्देशों के मिल रहे हैं सकारात्मक परिणाम, सूचना विभाग में 70 किलोवाट सोलर प्लांट से बिजली बिल में भारी कमी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक में किया प्रतिभाग ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि, बसंत विहार स्थित निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने खण्डूरी परिवार को दी सांत्वना।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

Web Editor April 1, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025 में किया प्रतिभाग।
Next Article मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर केंद्र सरकार का व्यक्त किया आभार।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

प्रदेश में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में मुख्यमंत्री के निर्देशों के मिल रहे हैं सकारात्मक परिणाम, सूचना विभाग में 70 किलोवाट सोलर प्लांट से बिजली बिल में भारी कमी।
उत्तराखण्ड May 21, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड May 21, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक में किया प्रतिभाग ।
उत्तराखण्ड May 19, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि, बसंत विहार स्थित निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने खण्डूरी परिवार को दी सांत्वना।
उत्तराखण्ड May 19, 2026

Recent Posts

  • प्रदेश में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में मुख्यमंत्री के निर्देशों के मिल रहे हैं सकारात्मक परिणाम, सूचना विभाग में 70 किलोवाट सोलर प्लांट से बिजली बिल में भारी कमी।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक में किया प्रतिभाग ।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि, बसंत विहार स्थित निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने खण्डूरी परिवार को दी सांत्वना।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

Most Viewed Posts

  • Bihar : भागलपुर में बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ अश्लील मैसेज (991)
  • यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड में चला युवा लोकगायक विवेक नौटियाल की आवाज का जादू, ‘उड़िजा चखुली ‘गीत के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ गायक का खिताब। (895)
  • मुंबई में सामने आया श्रद्धा हत्या कांड जैसा एक और मामला, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े (697)
  • चमोली : विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की 75वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम। (638)
  • अब सामने आया Game Jihad, ऑनलाइन गेम के जरिए संपर्क में आए नाबालिक का किया धर्मांतरण (596)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?