पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की 24वीं बैठक।
देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित यूटीडीबी मुख्यालय में पर्यटन मन्त्री श्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् (Uttarakhand Tourism Development Board) की 24वीं बोर्ड बैठक हुई
बैठक में राज्य के पर्यटन बजट, नई नीतियों और आगामी विकास परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके साथ ही पर्यटन मंत्री ने वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि बाबा केदार, बद्री विशाल, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम आ रहे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
