कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट।
कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने उनसे भारत-नेपाल सीमा पर विकसित किए जा रहे एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) बनबसा को लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने गृह मंत्री जी का ध्यान बनबसा आईसीपी को जोड़ने वाली एप्रोच रोड के धीमे निर्माण कार्य की ओर आकर्षित किया और परियोजना को समय से पूरा करने के लिए इसमें तेजी लाने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर उन्होंने गृह मंत्री श्री शाह को उत्तराखंड पर्यटन द्वारा प्रकाशित पुस्तक “Ambles Across Godland” भी भेंट की, जिसमें अनुपयोगी पुलों पर बनाए गए कैफेटेरिया के सफल प्रयोग को दर्शाया गया है। गृह मंत्री जी ने इस अभिनव प्रयास की अत्यंत सराहना की।
