कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने की सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक।
आज यमुना कॉलोनी, देहरादून स्थित ‘सिंचाई भवन’ में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग, उत्तराखंड के उच्चाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश में चल रही विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।
श्री सतपाल महाराज ने कहा कि हमारा संकल्प प्रदेश के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और जल प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
इस अवसर पर विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
