By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने की सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को किया संबोधित।
उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट।
उत्तराखण्ड
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

Web Editor
Last updated: 2026/06/25 at 4:16 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार द्वारा सत्ता बचाने के लिए नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन किया गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया तथा संविधान की मूल भावना को आघात पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के त्याग, साहस और संघर्ष के कारण ही देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था पुनः स्थापित हो सकी। उन्होंने सभी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनका योगदान वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए उनके संघर्ष को सदैव स्मरण रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान इन मूल अधिकारों को कुचलने का प्रयास किया गया, किंतु देश की जागरूक जनता ने लोकतांत्रिक माध्यमों से इसका जवाब देते हुए लोकतंत्र की पुनर्स्थापना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के आधार पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि को 16 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। साथ ही, आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके आश्रित जीवनसाथियों को विशेष पहचान-पत्र भी जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आह्वान किया कि लोकतंत्र की रक्षा, संविधान के सम्मान तथा राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखते हुए विकसित भारत और श्रेष्ठ उत्तराखंड के निर्माण में सभी अपना योगदान दें। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया तथा उनके संघर्ष और योगदान का स्मरण करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की गई।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी,श्री खजान दास, विधायक श्रीमती सविता कपूर, श्री उमेश शर्मा काऊ, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बिष्ट, भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल मौजूद थे।

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने की सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को किया संबोधित।

कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट।

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।

Web Editor June 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने की सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
उत्तराखण्ड June 25, 2026
कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने की सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक।
उत्तराखण्ड June 25, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
उत्तराखण्ड June 24, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को किया संबोधित।
उत्तराखण्ड June 21, 2026

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
  • कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने की सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को किया संबोधित।
  • कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट।

Most Viewed Posts

  • Bihar : भागलपुर में बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ अश्लील मैसेज (1,007)
  • यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड में चला युवा लोकगायक विवेक नौटियाल की आवाज का जादू, ‘उड़िजा चखुली ‘गीत के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ गायक का खिताब। (907)
  • मुंबई में सामने आया श्रद्धा हत्या कांड जैसा एक और मामला, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े (731)
  • चमोली : विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की 75वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम। (662)
  • अब सामने आया Game Jihad, ऑनलाइन गेम के जरिए संपर्क में आए नाबालिक का किया धर्मांतरण (613)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?