By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एन.आई.सी. उत्तराखण्ड द्वारा “जन परिचय” पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन
Share
Notification Show More
Latest News
एन.आई.सी. उत्तराखण्ड द्वारा “जन परिचय” पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन
उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने आज गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना की, इसके साथ ही उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण
उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
उत्तराखण्ड
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तराखण्ड > एन.आई.सी. उत्तराखण्ड द्वारा “जन परिचय” पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन
उत्तराखण्ड

एन.आई.सी. उत्तराखण्ड द्वारा “जन परिचय” पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

Web Editor
Last updated: 2026/09/29 at 4:03 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

एन.आई.सी. उत्तराखण्ड द्वारा “जन परिचय” पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

देहरादून, 29 सितंबर 2026: राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (एन.आई.सी.), उत्तराखण्ड राज्य इकाई द्वारा होटल सैफ्रन लीफ, देहरादून में “जन परिचय – पहचान एक, सेवाएँ अनेक” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के अधिकारियों को राष्ट्रीय सिंगल साइन ऑन (SSO) प्लेटफॉर्म “मेरी पहचान” की कार्यप्रणाली, विशेषताओं एवं उपयोगिता से विस्तारपूर्वक अवगत कराना था।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। श्री अरविंद कुमार दधीचि, राज्य सूचना-विज्ञान अधिकारी एवं उप महानिदेशक (SIO & DDG), एन.आई.सी. उत्तराखण्ड राज्य इकाई ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों और राज्य की विभिन्न नागरिक-केंद्रित सेवाओं में “जन परिचय” के क्रियान्वयन से होने वाले लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि “मेरी पहचान” एक राष्ट्रीय सिंगल साइन ऑन प्लेटफॉर्म है, जो नागरिकों को एक ही यूजर क्रेडेंशियल के माध्यम से देशभर की अनेक सार्वजनिक एवं निजी सेवाओं तक निर्बाध पहुंच प्रदान करता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि “मेरी पहचान” का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जुलाई 2022 में गांधीनगर, गुजरात में किया गया था, और तब से अब तक इस प्लेटफॉर्म से लगभग 3,000 से अधिक परियोजनाएं जुड़ चुकी हैं, प्रतिदिन 55 लाख से अधिक ट्रांजैक्शन संपन्न होते हैं, तथा 2 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता इससे लाभान्वित हो रहे हैं |

इसके पश्चात श्री वी.टी.वी. रमण, वैज्ञानिक-जी/उप महानिदेशक एवं समूह समन्वयक, एन.आई.सी. मुख्यालय, नई दिल्ली ने उद्घाटन संबोधन दिया। उन्होंने सिंगल साइन ऑन सरकारी प्लेटफॉर्म को नागरिक सेवाओं के लिए सुरक्षित बताया |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पंकज कुमार पांडे, आई.ए.एस., सचिव (आई.टी.) उत्तराखण्ड सरकार रहे। उन्होंने अपने संबोधन में नागरिक केंद्रित सेवाओं की फास्ट डिलिवरी एवं डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में “जन परिचय” जैसी पहलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राज्य के सभी विभागों से इस प्लेटफॉर्म को शीघ्र अपनाने का आह्वान किया। उद्घाटन सत्र का समापन श्री दयाल खंडेलवाल, वैज्ञानिक-जी/उप महानिदेशक, एन.आई.सी. मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

उद्घाटन सत्र के उपरांत तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम श्री संजय शर्मा, वरिष्ठ निदेशक (आई.टी.), जन परिचय प्रभाग, एन.आई.सी. ने “SSO जन परिचय” विषय पर कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत। इसके पश्चात श्री अमित कुमार, संयुक्त निदेशक (आई.टी.) ने “जन परिचय की मूल्य-वर्धित सेवाओं” (Value Added Services) की जानकारी दी। इसके पश्चात श्री वैभव पाठक, इंडस्ट्री एक्सपर्ट द्वारा साइबर सुरक्षा (Cyber Security) विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने डिजिटल प्रमाणीकरण प्रणालियों में सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के अंतिम तकनीकी सत्र में श्री कुंदन कुमार, संयुक्त निदेशक (आई.टी.) द्वारा “जन परिचय” की फीचर डेमोंस्ट्रेशन एवं माइग्रेशन प्रक्रिया (Migration Process) का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।

कार्यशाला के समापन अवसर पर श्री संजय गुप्ता, उप महानिदेशक, एन.आई.सी. उत्तराखण्ड ने समस्त वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यशाला में राज्य के विभिन्न विभागों से 100 से अधिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही एन.आई.सी. उत्तराखण्ड राज्य इकाई के समस्त अधिकारीगण एवं राज्य के विभिन्न जनपदों से आए जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी (DIO) भी कार्यशाला में उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने आज गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना की, इसके साथ ही उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU

UIEDB को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं MD , UIEDB श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताई सच्चाई, यूआईआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि आवंटित किए जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत, अब तक मात्र 45 एकड़ भूमि ही बोर्ड को उपलब्ध। 

Web Editor September 29, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने आज गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना की, इसके साथ ही उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

एन.आई.सी. उत्तराखण्ड द्वारा “जन परिचय” पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन
उत्तराखण्ड September 29, 2026
मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने आज गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना की, इसके साथ ही उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
उत्तराखण्ड September 26, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
उत्तराखण्ड September 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण
उत्तराखण्ड September 24, 2026

Recent Posts

  • एन.आई.सी. उत्तराखण्ड द्वारा “जन परिचय” पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन
  • मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने आज गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना की, इसके साथ ही उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU

Most Viewed Posts

  • Bihar : भागलपुर में बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ अश्लील मैसेज (1,037)
  • यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड में चला युवा लोकगायक विवेक नौटियाल की आवाज का जादू, ‘उड़िजा चखुली ‘गीत के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ गायक का खिताब। (943)
  • मुंबई में सामने आया श्रद्धा हत्या कांड जैसा एक और मामला, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े (812)
  • चमोली : विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की 75वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम। (722)
  • ‘गुलाबी शरारा’ ने फिर की यूट्यूब पर वापसी, जानिए उत्तराखंड का प्रसिद्ध गीत 140 मिलियन व्यूज के बाद क्यों हटा था… (644)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?