By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड में जमीन खरीदने वाले बाहरी लोगों को भरना होगा घोषणा पत्र, बताना होगा उद्देश्य और क्राइम हिस्ट्री
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर केंद्र सरकार का व्यक्त किया आभार।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हुए हस्ताक्षर।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025 में किया प्रतिभाग।
उत्तराखण्ड
भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने साधा कांग्रेस पर निशाना कहा महिलाओं के प्रति कांग्रेसियों की सोच नकारात्मक।
उत्तराखण्ड
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड में जमीन खरीदने वाले बाहरी लोगों को भरना होगा घोषणा पत्र, बताना होगा उद्देश्य और क्राइम हिस्ट्री
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में जमीन खरीदने वाले बाहरी लोगों को भरना होगा घोषणा पत्र, बताना होगा उद्देश्य और क्राइम हिस्ट्री

Web Editor
Last updated: 2024/06/20 at 8:56 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादूनः डोभाल चौक पर हुए रवि बडोला हत्याकांड के बाद उत्तराखंड की धामी सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है. मुख्यमंत्री धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था का सख्ती से पालन करवाया जाए. इसके साथ ही राज्य में रह रहे बाहरी लोगों का सघनता से सत्यापन भी किया जाए. सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जो भी बाहरी व्यक्ति राज्य में जमीन खरीदने के लिए आ रहे हैं, वे किस पर्पज से जमीन खरीद रहे हैं? और उनका उद्देश्य क्या है, इसकी जानकारी लेनी होगी।

सीएम ने बैठक के दौरान कहा कि बाहरी लोगों के जमीन खरीद का उद्देश्य और आपराधिक विवरण की जानकारी के लिए निर्धारित प्रारूप पर घोषणा पत्र भरवाया जाए. साथ ही बाहरी लोगों के जमीन खरीदने से पहले इसकी भी सघनता से जांच भी करवाई जाएगी. ताकि, इसकी जानकारी मिल सके कि उन पर कहीं कोई आपराधिक मामला तो नहीं चल रहा है. इसके अलावा, जांच के दौरान अगर किसी व्यक्ति पर आपराधिक मामला पाया जाता है, तो प्रारूप पर उसका स्पष्ट उल्लेख हो. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित किया जाए. साथ ही कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई की जाए।

सीएम धामी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि वनाग्नि, पेयजल, और बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार बैठक कर समीक्षा की जाए. इस तरह की आगे कोई समस्याएं न हों, इसके लिए जो भी बेहतर उपाय किए जाने हैं, उसको जल्द किया जाए. इसके अलावा, काम में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए. आपदा प्रबंधन और आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी रखने के भी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि शासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार, सभी जिलाधिकारियों के संपर्क में रहें. जिलों से किसी भी प्रकार की सहायता के अनुरोध किए जाने पर उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार के तमाम विभागों के तरफ से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की धनराशि लाभार्थी को डीबीटी के माध्यम से जल्द मिले, इस पर अधिकारी ध्यान दें. वित्त विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करें. जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए. बैठक के दौरान सीएम ने जल संरक्षण और संवर्द्धन के साथ ही व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के लिए अभियान चलाने को कहा. साथ ही जनता को भी इस अभियान से जोड़ने को कहा. इसके अलावा, वर्षा जल संचय पर विशेष ध्यान देने के साथ ही जल संचय के लिए लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर केंद्र सरकार का व्यक्त किया आभार।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हुए हस्ताक्षर।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025 में किया प्रतिभाग।

भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने साधा कांग्रेस पर निशाना कहा महिलाओं के प्रति कांग्रेसियों की सोच नकारात्मक।

TAGGED: Uttaralhand
Web Editor June 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बिग ब्रेकिंग: जंगल किनारे मिला माँ-बेटे का शव। क्षेत्र में सनसनी
Next Article मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आदि कैलाश से दिया योग का संदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा।
उत्तराखण्ड April 9, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर केंद्र सरकार का व्यक्त किया आभार।
उत्तराखण्ड April 6, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हुए हस्ताक्षर।
उत्तराखण्ड April 1, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025 में किया प्रतिभाग।
उत्तराखण्ड March 30, 2026

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर केंद्र सरकार का व्यक्त किया आभार।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हुए हस्ताक्षर।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025 में किया प्रतिभाग।
  • भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने साधा कांग्रेस पर निशाना कहा महिलाओं के प्रति कांग्रेसियों की सोच नकारात्मक।

Most Viewed Posts

  • Bihar : भागलपुर में बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ अश्लील मैसेज (969)
  • यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड में चला युवा लोकगायक विवेक नौटियाल की आवाज का जादू, ‘उड़िजा चखुली ‘गीत के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ गायक का खिताब। (880)
  • मुंबई में सामने आया श्रद्धा हत्या कांड जैसा एक और मामला, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े (672)
  • चमोली : विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की 75वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम। (616)
  • ‘गुलाबी शरारा’ ने फिर की यूट्यूब पर वापसी, जानिए उत्तराखंड का प्रसिद्ध गीत 140 मिलियन व्यूज के बाद क्यों हटा था… (579)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?