बिग ब्रेकिंग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बोल्डर गिरने से हुई बड़ी दुर्घटना, तीन तीर्थयात्रियों की मौत एक घायल
केदारनाथ पैदल मार्ग चीरबासा के पास दुःखद हादसा, पहाड़ी से गिरे मलबा और बोल्डर की चपेट में आकर तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, एक श्रद्धालु घायल है. जिसे रेस्क्यू टीमें हॉस्पिटल ले गई हैं
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि
“केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।”
