By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, आपदा प्रभावितों से मिलकर मुख्यमंत्री बांटा दर्द, दिया हर संभव मदद का भरोसा
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से की भेंट।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से की भेंट।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अध्यक्षता में गैरसैंण भराड़ीसैंण में हुई कैबिनेट बैठक, इन महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भराड़ीसैंण (गैरसैण) में आयोजित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किया ₹5,315 करोड़ का अनुपूरक बजट।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 220 नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र।
उत्तराखण्ड
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, आपदा प्रभावितों से मिलकर मुख्यमंत्री बांटा दर्द, दिया हर संभव मदद का भरोसा
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, आपदा प्रभावितों से मिलकर मुख्यमंत्री बांटा दर्द, दिया हर संभव मदद का भरोसा

Web Editor
Last updated: 2024/07/30 at 10:45 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, आपदा प्रभावितों से मिलकर मुख्यमंत्री बांटा दर्द, दिया हर संभव मदद का भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को टिहरी के अस्थाई राहत शिविर राजकीय इण्टर कॉलेज विनक खाल में प्रभावितों हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, विकलांगों के लिए भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा राहत शिविर में आपदा प्रभावितों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना तथा उनकी समस्यायें सुनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा आपदा के दिन से ही लगातार स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने आपदा में हुई जनहानि पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा पीड़ित परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण प्राकृतिक आपदाएं हमेशा चुनौतियां बनकर आती हैं। इससे पूर्व तैयारी के साथ-साथ आपदा के समय सजगता और सतर्कता से कम से कम समय में आपदा पर काबू पाना जरूरी होता है, जिसका परिचय जिला प्रशासन ने दिखाया है। उन्होंने पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के जिला प्रशासन के प्रयासों की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में भारत सरकार, राज्य सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है। तिनगढ़ गांव के विस्थापन की कार्रवाई शुरू हो गई है। अन्य गांव का सर्वे कर योजना बनाकर कार्य किया जाएगा। आपदा से क्षतिग्रस्त हुए सुरक्षा दीवार, स्कूल, पुल, तटबंध आदि कार्यों को शीघ्रता से किया जाएगा। आपदा सुरक्षा कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। उन्होंने आपदा के इस कठिन समय में धैर्य से एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को खतरे की जद में आने वाले मकानों को लेकर सजग रहने के निर्देश दिए। आपदा की इस घड़ी में जनप्रतिनिधियों को भी हर संभव मदद करने को कहा। आपदा प्रभावितों को कोई दिक्कत न हो तथा उनके जन जीवन को पूर्व की भांति पटरी पर लाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि तिनगढ़ गांव के पुनर्वास/विस्थापन के लिए भूगर्भीय सर्वे कर लिया गया है, तथा सैद्धान्तिक स्वीकृति मिल चुकी है। भूमि चिन्हीकरण की कार्यवाही की जा रही है। जमीन उपलब्धता के आधार पर धीरे धीरे लोगों का पुनर्वास किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम कोट के 28 परिवारों के विस्थापन की कार्यवाही गतिमान है। तिनगढ़ के लगभग 100 पशुओं हेतु एक अस्थाई गौशाला का चिन्हीकरण कर लिया गया है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विनय रोहेला, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नोटियाल, ब्लॉक प्रमुख भिलंगना वासुमति घणाता, सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम के.के. मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण मौजूद रहे।

 

आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री धामी
आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री धामी

 

You Might Also Like

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से की भेंट।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से की भेंट।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अध्यक्षता में गैरसैंण भराड़ीसैंण में हुई कैबिनेट बैठक, इन महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भराड़ीसैंण (गैरसैण) में आयोजित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किया ₹5,315 करोड़ का अनुपूरक बजट।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 220 नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र।

Web Editor July 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बिग ब्रेकिंग: पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला दूसरा पदक, मनु भाकर ने फिर से कमाल कर सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में जीता कांस्य पदक।
Next Article हरिद्वार में कावंड़ियों पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने कावंड़ियों के चरण धोकर व माला पहनाकर किया स्वागत।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से की भेंट।
उत्तराखण्ड August 22, 2025
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से की भेंट।
उत्तराखण्ड August 21, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अध्यक्षता में गैरसैंण भराड़ीसैंण में हुई कैबिनेट बैठक, इन महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर।
उत्तराखण्ड August 20, 2025
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भराड़ीसैंण (गैरसैण) में आयोजित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किया ₹5,315 करोड़ का अनुपूरक बजट।
उत्तराखण्ड August 19, 2025

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से की भेंट।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से की भेंट।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अध्यक्षता में गैरसैंण भराड़ीसैंण में हुई कैबिनेट बैठक, इन महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भराड़ीसैंण (गैरसैण) में आयोजित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किया ₹5,315 करोड़ का अनुपूरक बजट।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 220 नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र।

Most Viewed Posts

  • Bihar : भागलपुर में बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ अश्लील मैसेज (891)
  • अब सामने आया Game Jihad, ऑनलाइन गेम के जरिए संपर्क में आए नाबालिक का किया धर्मांतरण (492)
  • मुंबई में सामने आया श्रद्धा हत्या कांड जैसा एक और मामला, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े (481)
  • ‘गुलाबी शरारा’ ने फिर की यूट्यूब पर वापसी, जानिए उत्तराखंड का प्रसिद्ध गीत 140 मिलियन व्यूज के बाद क्यों हटा था… (464)
  • उत्तराखण्ड के लोकगायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को ब्रिटिश संसद के “हाउस ऑफ लॉर्ड्स” से किया गया सम्मानित,सम्मान समारोह के दौरान ठंडो रे ठंडो गीत से गूंजी ब्रिटिश संसद।  (371)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?