By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चमोली: गैरसैंण के ऐतिहासिक गांव सारकोट पहुंच कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जन समस्याएं, गांव के विकास के लिए की घोषणाएं।
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से की भेंट।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से की भेंट।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अध्यक्षता में गैरसैंण भराड़ीसैंण में हुई कैबिनेट बैठक, इन महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भराड़ीसैंण (गैरसैण) में आयोजित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किया ₹5,315 करोड़ का अनुपूरक बजट।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 220 नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र।
उत्तराखण्ड
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तराखण्ड > चमोली: गैरसैंण के ऐतिहासिक गांव सारकोट पहुंच कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जन समस्याएं, गांव के विकास के लिए की घोषणाएं।
उत्तराखण्ड

चमोली: गैरसैंण के ऐतिहासिक गांव सारकोट पहुंच कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जन समस्याएं, गांव के विकास के लिए की घोषणाएं।

Web Editor
Last updated: 2024/11/19 at 10:54 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

चमोली: गैरसैंण के ऐतिहासिक गांव सारकोट पहुंच कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जन समस्याएं, गांव के विकास के लिए की घोषणाएं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण के दौरान मंगलवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के सारकोट गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री के सारकोट पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गांव में पहुंचकर कोट भैरव मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। सारकोट गांव पहुंच कर मुख्यमंत्री ने शहीद वासुदेव सिंह के घर पर जाकर परिजनों से भी मुलाकात की। वहीं कार्यक्रम में दौरान मुख्यमंत्री ने सारकोट महिला मंगल दल को सांस्कृतिक सामग्री व अन्य सामना खरीदने के लिए एक लाख की धनराशि चैक के माध्यम से दी।

सारकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के सभी गांवों को आर्दश ग्राम बनने का प्रयास कर रहे हैं। इसी दिशा में राज्य सरकार की ओर से गांवों को मजबूत करने और पलायन रोकने के प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। कहा कि राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर जहां स्वरोजगार को बढावा दिया जा रहा है। वहीं युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए राज्य में कठोर नकल विरोधी कानून लागू करने के साथ ही पारदर्शी भर्ती परीक्षा की प्रणाली को विकसित किया गया है। नकल विरोधी कानून के लागू होने के बाद वर्तमान तक 100 से अधिक नकल करवाने वालों को जेल में डाला गया है। जिसका प्रतिफल है कि वर्तमान तक 18 हजार 500 युवा विभिन्न सरकारी सेवाओं में रोजगार पाकर राज्य के विकास में भागीदारी निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास के जहां प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देश पर बदरीनाथ धाम को विकसित किया जा रहा है। जल्द ही बदरीनाथ धाम दिव्य और भव्य रूप में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गौचर हवाई पट्टी से हवाई जहाजों का संचालन करने को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही चौखुटिया में भी हवाई पट्टी निर्माण की संभावनाओं को लेकर कार्य किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में लोगों की बाहरी क्षेत्रों की आवाजाही सुगम हो सकेगी। कहा कि जल्द ही चमोली जनपद के लोगों को कर्ण प्रयाग से रेल की भी सुविधा मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा ही सरकार राज्य के विकास और संरक्षण के लिए जल्द भू कानून लाने का काम कर रही है। जिससे राज्यवासियों के अधिकारों का संरक्षण किया जा सकेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण सारकोट सड़क के डामरीकरण, सारकोट को आदर्श ग्राम बनाने, महिला मंगल दल को व स्वयं सहायता समूहों को स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग के लिए मशीनें उपलब्ध कराने और भराड़ीसैंण सारकोट सड़क का नाम शहीद वासुदेव सिंह के नाम पर करने की घोषणा भी की। जबकि मुख्यमंत्री की घोषणा से गांव के कोट भैरव मंदिर का सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के समापन के मौके पर स्थानीय महिलाओं की ओर से झुमैलो नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी झुमैलो नृत्य में प्रतिभाग किया।

इस मौके पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, ग्राम प्रधान सुमति देवी, जिलाधिकारी संदीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार सहित अन्य अधिकारी, जन प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से की भेंट।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से की भेंट।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अध्यक्षता में गैरसैंण भराड़ीसैंण में हुई कैबिनेट बैठक, इन महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भराड़ीसैंण (गैरसैण) में आयोजित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किया ₹5,315 करोड़ का अनुपूरक बजट।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 220 नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र।

Web Editor November 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article फिर दिखा मुख्यमंत्री धामी का गैरसैण प्रेम, बिना प्रोटोकॉल – बिना सुरक्षा के गैरसैण पहुंचे धामी, करेंगे रात्रि प्रवास
Next Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में कौशल विकास एवं रोजगार कॉन्क्लेव में किया प्रतिभाग, कॉन्क्लेव में जनरेशन इंडिया और उत्तराखण्ड सरकार के बीच किया गया एमओयू।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से की भेंट।
उत्तराखण्ड August 22, 2025
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से की भेंट।
उत्तराखण्ड August 21, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अध्यक्षता में गैरसैंण भराड़ीसैंण में हुई कैबिनेट बैठक, इन महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर।
उत्तराखण्ड August 20, 2025
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भराड़ीसैंण (गैरसैण) में आयोजित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किया ₹5,315 करोड़ का अनुपूरक बजट।
उत्तराखण्ड August 19, 2025

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से की भेंट।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से की भेंट।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अध्यक्षता में गैरसैंण भराड़ीसैंण में हुई कैबिनेट बैठक, इन महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भराड़ीसैंण (गैरसैण) में आयोजित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किया ₹5,315 करोड़ का अनुपूरक बजट।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 220 नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र।

Most Viewed Posts

  • Bihar : भागलपुर में बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ अश्लील मैसेज (891)
  • अब सामने आया Game Jihad, ऑनलाइन गेम के जरिए संपर्क में आए नाबालिक का किया धर्मांतरण (492)
  • मुंबई में सामने आया श्रद्धा हत्या कांड जैसा एक और मामला, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े (481)
  • ‘गुलाबी शरारा’ ने फिर की यूट्यूब पर वापसी, जानिए उत्तराखंड का प्रसिद्ध गीत 140 मिलियन व्यूज के बाद क्यों हटा था… (464)
  • उत्तराखण्ड के लोकगायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को ब्रिटिश संसद के “हाउस ऑफ लॉर्ड्स” से किया गया सम्मानित,सम्मान समारोह के दौरान ठंडो रे ठंडो गीत से गूंजी ब्रिटिश संसद।  (371)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?