By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दुःखद: नही रहे उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई, देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में ली अंतिम सांस। 
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
उत्तराखण्ड
चमोली: पर्यावरण एवं विकास केंद्र गोपेश्वर द्वारा वनाग्नि रोकथाम और मानव एवं वन्यजीव संघर्ष शोध दल ने झुमाखेत उतरी, झुमखेत मल्ली,नैल के ग्रामीणों से किया संवाद।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ।
उत्तराखण्ड
पर्यावरण एवं विकास केंद्र गोपेश्वर द्वारा वनाग्नि रोकथाम और मानव एवं वन्यजीव संघर्ष शोध यात्रा के दौरान ग्रामीणों से की  बातचीत, मानव-वन्यजीव संघर्ष पर हुई विस्तृत चर्चा। 
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक, नोएडा में किया प्रतिभाग।
Uncategorized
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
उत्तराखण्ड

दुःखद: नही रहे उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई, देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में ली अंतिम सांस। 

Web Editor
Last updated: 2025/02/11 at 9:13 AM
Web Editor
3 Min Read

दुःखद: नही रहे उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई, देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में ली अंतिम सांस। 

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार और हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का देहरादून में निधन हो गया। वह महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थे और कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ। घन्ना भाई चार दिनों से वेंटिलेटर पर थे। अस्पताल प्रबंधन ने उनके निधन की पुष्टि की है।

चार दिन से वेंटिलेटर पर है हास्य कलाकार घन्ना भाई

आवाज सुनो पहाड़ों की कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक बलबीर सिंह पंवार और संयोजक नरेंद्र रौथाण की माने तो घन्ना भाई को पहले पेसमेकर लगाया गया था। जिसके बाद से ही वो हॉस्पिटल में नियमित तौर पर ह्रदय संबंधी जांच करवाने जा रहे थे। बता दें कि कुछ समय पहले यूरिन में उन्हें ब्लड आ रहा था। चेकअप के लिए वो अस्पताल पहुंचे। इस दौरान खून चढ़ाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी।

कई गढ़वाली फिल्मों और म्यूजिक एलबम में किया अभिनय

आपको बता दें कि घन्ना भाई ने कई गढ़वाली फिल्मों और म्यूजिक एलबम में अभिनय किया है। राजनीति में भी घन्ना भाई अपना हाथ आजमा चुके है। साल 2012 में भाजपा के टिकट पर उन्होंने पौड़ी से विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था।

1953 में पौड़ी गढ़वाल के गगोड़ गांव में हुआ था जन्म

घनानंद का जन्म 1953 में पौड़ी जिले के गगोड़ गांव में हुआ था। उनकी शिक्षा कैंट बोर्ड लैंसडाउन, जिला पौड़ी गढ़वाल से हुई। घनानंद ने अपने करियर की शुरुआत 1970 में रामलीलाओं और नाटकों से की थी। इसके बाद उन्होंने हास्य कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनानी शुरू की।

रंगमंच और मीडिया में लंबे करियर की शुरुआत

1974 में घनानंद ने रेडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर दूरदर्शन पर भी कई कार्यक्रमों का हिस्सा बने। उनका हास्य अभिनय न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे भारत में पहचाना जाता था।

हास्य अभिनय से दिलों में बस गए घन्ना भाई

घनानंद का अभिनय न केवल हास्य का प्रतीक था, बल्कि उनकी भूमिका में गहरी समझ और लोकजीवन की सच्चाई को दर्शाने की खासियत थी। उनका योगदान उत्तराखंड के रंगमंच और लोक कला में अनमोल रहेगा।

लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली

घनानंद ने लंबे समय तक बीमारी से जूझते हुए आखिरकार देहरादून के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से उत्तराखंड के कला जगत को गहरी क्षति पहुंची है।घन्ना भाई का निधन उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर के लिए एक बड़ा नुकसान है, और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

[ruby_related total=5 layout=5]

Previous Article खेलों से युवा सशक्तिकरण को नई दिशा, उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल का सफल आयोजन।
Next Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने चकरपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की घोषणा की।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
  • चमोली: पर्यावरण एवं विकास केंद्र गोपेश्वर द्वारा वनाग्नि रोकथाम और मानव एवं वन्यजीव संघर्ष शोध दल ने झुमाखेत उतरी, झुमखेत मल्ली,नैल के ग्रामीणों से किया संवाद।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ।
  • पर्यावरण एवं विकास केंद्र गोपेश्वर द्वारा वनाग्नि रोकथाम और मानव एवं वन्यजीव संघर्ष शोध यात्रा के दौरान ग्रामीणों से की  बातचीत, मानव-वन्यजीव संघर्ष पर हुई विस्तृत चर्चा। 
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक, नोएडा में किया प्रतिभाग।
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?