चमोली: माणा हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना व बचाव दलों ने लगाई जान , प्रातः 14 और श्रमिकों का निकाला सुरक्षित कुल 47 श्रमिकों का हुआ सफल रेस्क्यू।
माणा हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों का रेस्क्यू ऑपरेशन प्रातः 7.30 बजे से पुनः शुरू हुआ। आज सुबह भारतीय सेना द्वारा 14 और कर्मियों को हिमस्खलन स्थल से सुरक्षित निकाला गया है। गंभीर रूप से घायलों को हेलीकॉप्टरों के माध्यम से आर्मी चिकित्सालय ज्योर्तिमठ पहुंचाया गया।
अभी तक कुल 47 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है। फंसे हुए अन्य श्रमिकों को भी जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कार्य किया जा रहा है।