चमोली: भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल के जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गोपेश्वर में आज एक भव्य आयोजन में भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री गजपाल बर्त्वाल का फूल मालाओं के साथ हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर श्री गजपाल बर्त्वाल ने कहा कि मै सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओ का ह्रदय से आभार अभिनंदन करता हुँ की आपने पिछले 2वर्ष तक संगठन की हमारे साथ सेवा की। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जी ने सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि वे सबको साथ लेकर संगठन का विस्तार करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ज़ी, हरक सिंह ज़ी,मंडल अध्यक्ष सतेंद्र असवाल ज़ी,कर्णप्रयाग विधायक श्री अनिल नौटियाल जी, थराली विधायक श्री भोपाल राम टमटा जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप रावत जी सहित सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष ने लिया भगवान गोपीनाथ का आशीर्वाद
गोपेश्वर में भगवान गोपीनाथ जी के दर्शन कर कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल का स्वागत अभिनंदन किया ।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सतेन्द्र असवाल जी नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत बबलू भाई एव सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
