चमोली: गोपेश्वर में प्रयास साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने सुप्रसिद्ध चित्रकार स्व.बी मोहन नेगी जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर दी श्रद्धांजलि।
लोक कला एवं पहाड़ की संस्कृति को अपनी कलम, कविता एवं चित्रों के द्वारा उकेरने वाले सुप्रसिद्ध एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्व.बृज मोहन नेगी जी की आठवीं पुण्यतिथि सर्वोदय केंद्र गोपेश्वर में प्रयास साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था गोपेश्वर चमोली के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध चित्रकार सुरेश वर्मा जी एवं बद्रीनाथ केदारनाथ वनप्रभाग के डी एफ ओ श्री सर्वेश दुबे के द्वारा दीप प्रज्वलित कर बी मोहन नेगी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा बी मोहन नेगी जी के बारे में कई रोचक तथ्य एवं संस्मरण प्रस्तुत किए।
सर्वोदय कार्यकर्ता विनय सेमवाल जी के द्वारा बी मोहन नेगी जी के बारे में सर्वप्रथम उनके जीवन और साहित्य कला और पेंटिंग्स के बारे में विस्तार से बताया गया, इतना ही नहीं वह कितनी गहराई से सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए थे उसके उदाहरण उन्होंने प्रस्तुत किए। प्रसिद्ध चित्रकार सुरेश वर्मा जी ने शहर में घटती सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति चिंता व्यक्त की और उन्होंने कहा शहर में सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियां समाज में जन चेतना को जाग्रत करती है आपने नई पीढ़ी के होनहारों को अपने समाज एवं संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया उन्होंने सादगी एवं सरलता से बी मोहन नेगी जी के चित्रों की खूबियों का बखूबी बखान किया और चित्रकला की बारीकियों और उनके समाज पर पड़ने वाले प्रभाव का उल्लेख किया। सुरेश वर्मा जी को बी. मोहन नेगी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता किरन पुरोहित, शिक्षक एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षक मनोज सती, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पशु प्रेमी हरिकृष्ण ममगाई,प्रयास साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था के संस्थापक सदस्य मंगला कोठियाल,कलम क्रांति साहित्यिक कला मंच की शशि देवली,शिक्षक नेता के के डिमरी के द्वारा विचार व्यक्त किए गए।

इस दौरान कलम क्रांति साहित्यिक संस्था द्वारा बी मोहन नेगी की स्मृति में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें शशि देवली, मनोज तिवाड़ी, प्रेरणा सेमवाल, लता झिंक्वाण, जसवंत सिंह, प्रियाशी, हरिओम, डॉ दर्शन सिंह ने अपनी काव्य रचनाओं से बी मोहन को याद किया।
कार्यक्रम का संचालन मनोज तिवारी एवं डा डी एस नेगी जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम में पत्रकार सुनील पुंडीर, ममता भट्ट,राजेंद्र पुरोहित, दीवान सिंह नेगी, चंद्रकला बिष्ट,श्री देवेश्वरी, राकेश सती,जसवंत सिंह,दिनेश सिंह पवार, विनय किमोठी, अरविंद सिंह रावत जी,भरत सिंह गडिया,महादेव भट्ट, राजा तिवारी, श्रेया, हरि ओम, अक्षित, मोहित कोठियाल आदि प्रभुत्व नागरिक उपस्थित थे।
