By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को प्रदान किये आवंटन पत्र व पी.एम. सूर्यघर योजना के लाभार्थियों को वितरित किये राज्य अनुदान के चेक।
Share
Notification Show More
Latest News
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
उत्तराखण्ड
ढुंगल्वाली के प्राचीन चण्डिका मंदिर में शुरू हुई श्रीमद् देवी भागवत कथा भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, 21 सितंबर तक चलेगा धार्मिक आयोजन
Uncategorized
UIEDB को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं MD , UIEDB श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताई सच्चाई, यूआईआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि आवंटित किए जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत, अब तक मात्र 45 एकड़ भूमि ही बोर्ड को उपलब्ध। 
उत्तराखण्ड
विद्युत व्यवस्था की बेहतरी हेतु प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया मीटर रीडरों से सीधा संवाद।
उत्तराखण्ड
पं.गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर युवा लोक गायक विवेक नौटियाल को किया गया सम्मानित
Uncategorized
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को प्रदान किये आवंटन पत्र व पी.एम. सूर्यघर योजना के लाभार्थियों को वितरित किये राज्य अनुदान के चेक।
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को प्रदान किये आवंटन पत्र व पी.एम. सूर्यघर योजना के लाभार्थियों को वितरित किये राज्य अनुदान के चेक।

Web Editor
Last updated: 2024/07/20 at 1:19 PM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को प्रदान किये आवंटन पत्र व पी.एम. सूर्यघर योजना के लाभार्थियों को वितरित किये राज्य अनुदान के चेक।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उरेडा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना में आवेदन एवं अनुदान निर्गत किये जाने के लिए पोर्टल www.uredaonline.uk.gov.in का शुभारम्भ किया गया। प्रदेश के राजकीय भवनों पर स्थापित सोलर पावर प्लान्ट एवं सोलर वाटर हीटर, 27 भवनों पर 1.26 मे.वा. क्षमता के सोलर पावर प्लान्ट तथा 44 राजकीय भवनों पर स्थापित 48400 लीटर क्षमता के सोलर वाटर हीटर सयंत्रों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के 47 लाभार्थियों को परियोजना आवंटन पत्र प्रदान किये गये तथा 04 संख्या लाभार्थियों को पी0एम0 सूर्यघर योजना के अन्तर्गत राज्य अनुदान के चेक प्रदान किये गये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा का महत्व पूरे देश में तेजी से बढ़ा है। नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत पांरपरिक जीवाश्म आधारित ईंधन के एक बेहतर विकल्प के रूप में उभरे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत से कार्बन उत्सर्जन को खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंचामृत कार्य योजना के तहत भारत में वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है। 2070 तक देश को कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों को सौर पंप और सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए सब्सिडी और समर्थन प्राप्त हो रहा है, जिससे कृषि क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग भी बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में सौर ऊर्जा एवं जल विद्युत के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। राज्य में सौर ऊर्जा को तेजी से बढ़ावा देने के लिए नई सौर ऊर्जा नीति बनाई गई है। वर्ष 2026 तक राज्य के सभी शासकीय भवनों पर सोलर पावर प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 100 करोड़ रूपये की धनराशि का प्राविधान किया गया है। रूफटॉप सोलर प्लांट को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से संयुक्त रूप से 70 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। पी.एम. सूर्यघर योजना के तहत रूफटॉप सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए राज्य में अभी तक 734 लाभार्थियों को 3.72 करोड़ रूपये का अनुदान दिया जा चुका है। घरेलू और गैर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सोलर वाटर हीटर संयंत्र की स्थापना पर 30 से 50 प्रतिशत तक का अनुदान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत सोलर पावर प्लांट की स्थापना के माध्यम से अब तक 750 विकासकर्ताओं को 133 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट दिये गये हैं। इस योजना के माध्यम से 2026 तक 250 मेगावाट की क्षमता वाले सोलर प्लांट की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।

कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य में अनेक संभावनाएं हैं। स्वरोजगार को बढ़ावा देने में सौर ऊर्जा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। ऊर्जा आधारित प्रदेश उत्तराखण्ड की मूल अवधारणा में था। उत्तराखण्ड में ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने में सौर ऊर्जा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

इस अवसर पर विधायक श्री बंशीधर भगत, सचिव ऊर्जा श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, निदेशक उरेडा श्रीमती रंजना राजगुरू, एमडी पिटकुल श्री पी.सी ध्यानी, उप महानिर्देशक एनआईसी श्री अशेष कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक श्री सचिदानंद दुबे, मुख्य परियोजना अधिकारी उरेडा श्री मनोज कुमार, उप-मुख्य परियोजना अधिकारी, श्री अखिलेश कुमार शर्मा, श्री संदीप भटट्, सुश्री वंदना उपस्थित थे।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU

UIEDB को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं MD , UIEDB श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताई सच्चाई, यूआईआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि आवंटित किए जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत, अब तक मात्र 45 एकड़ भूमि ही बोर्ड को उपलब्ध। 

विद्युत व्यवस्था की बेहतरी हेतु प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया मीटर रीडरों से सीधा संवाद।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति

UPCL के प्रबंध निदेशक ने विकासनगर क्षेत्र का दौरा कर विद्युत व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

Web Editor July 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में सम्पन्न हुई उत्तराखंड राज्य वन्य जीव बोर्ड की 20वीं बैठक
Next Article बिग ब्रेकिंग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बोल्डर गिरने से हुई बड़ी दुर्घटना, तीन तीर्थयात्रियों की मौत एक घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
उत्तराखण्ड September 15, 2026
ढुंगल्वाली के प्राचीन चण्डिका मंदिर में शुरू हुई श्रीमद् देवी भागवत कथा भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, 21 सितंबर तक चलेगा धार्मिक आयोजन
Uncategorized September 13, 2026
UIEDB को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं MD , UIEDB श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताई सच्चाई, यूआईआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि आवंटित किए जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत, अब तक मात्र 45 एकड़ भूमि ही बोर्ड को उपलब्ध। 
उत्तराखण्ड September 13, 2026
विद्युत व्यवस्था की बेहतरी हेतु प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया मीटर रीडरों से सीधा संवाद।
उत्तराखण्ड September 11, 2026

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • ढुंगल्वाली के प्राचीन चण्डिका मंदिर में शुरू हुई श्रीमद् देवी भागवत कथा भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, 21 सितंबर तक चलेगा धार्मिक आयोजन
  • UIEDB को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं MD , UIEDB श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताई सच्चाई, यूआईआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि आवंटित किए जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत, अब तक मात्र 45 एकड़ भूमि ही बोर्ड को उपलब्ध। 
  • विद्युत व्यवस्था की बेहतरी हेतु प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया मीटर रीडरों से सीधा संवाद।
  • पं.गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर युवा लोक गायक विवेक नौटियाल को किया गया सम्मानित

Most Viewed Posts

  • Bihar : भागलपुर में बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ अश्लील मैसेज (1,034)
  • यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड में चला युवा लोकगायक विवेक नौटियाल की आवाज का जादू, ‘उड़िजा चखुली ‘गीत के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ गायक का खिताब। (940)
  • मुंबई में सामने आया श्रद्धा हत्या कांड जैसा एक और मामला, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े (804)
  • चमोली : विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की 75वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम। (708)
  • ‘गुलाबी शरारा’ ने फिर की यूट्यूब पर वापसी, जानिए उत्तराखंड का प्रसिद्ध गीत 140 मिलियन व्यूज के बाद क्यों हटा था… (638)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?