By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हाल में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025 कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
Share
Notification Show More
Latest News
ढुंगल्वाली के प्राचीन चण्डिका मंदिर में शुरू हुई श्रीमद् देवी भागवत कथा भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, 21 सितंबर तक चलेगा धार्मिक आयोजन
Uncategorized
UIEDB को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं MD , UIEDB श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताई सच्चाई, यूआईआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि आवंटित किए जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत, अब तक मात्र 45 एकड़ भूमि ही बोर्ड को उपलब्ध। 
उत्तराखण्ड
विद्युत व्यवस्था की बेहतरी हेतु प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया मीटर रीडरों से सीधा संवाद।
उत्तराखण्ड
पं.गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर युवा लोक गायक विवेक नौटियाल को किया गया सम्मानित
Uncategorized
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति
उत्तराखण्ड
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हाल में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025 कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हाल में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025 कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

Web Editor
Last updated: 2025/08/29 at 4:27 PM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हाल में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025 कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हाल में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल और खेल भावना समाज को ऊर्जा, अनुशासन और प्रेरणा प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं। आज हमारे खिलाड़ी केवल किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ही नहीं खेलते बल्कि जीतने और तिरंगा लहराने के संकल्प के साथ मैदान में उतरते हैं। हाल के वर्षों के उदाहरण देखें तो जहां, 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा वहीं पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्षों बाद कांस्य पदक हासिल किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य एवं सफल आयोजन ने उत्तराखण्ड को “देवभूमि” के साथ ही “खेलभूमि” के रूप में भी स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। इस बार के राष्ट्रीय खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर पहली बार राष्ट्रीय खेलों में 7वां स्थान प्राप्त कर इतिहास रचने का कार्य किया।

उन्होंने कहा अब राज्य में विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो गया है। उत्तराखण्ड राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन करने में भी सक्षम बना है। हाल ही में देश की एकमात्र ओलंपिक स्टैण्डर्ड हिमाद्रि आइस रिंक का जीर्णोद्धार किया गया है। जिसके फलस्वरूप इस आइस रिंक में इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है, जो न केवल हमारे राज्य के लिए गौरव का विषय है, बल्कि भारत में शीतकालीन खेलों के एक नए युग का सूत्रपात करने में भी मील का पत्थर सिद्ध हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही एक ‘स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’ भी लागू करने जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। इन अकादमियों में प्रत्येक वर्ष 920 विश्वस्तरीय एथलीट और 1000 अन्य खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। राज्य सरकार हल्द्वानी में उत्तराखंड के प्रथम खेल विश्वविद्यालय एवं लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित कर रही है। नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय और इंटरनेशनल स्तर पर पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी की सुविधा दी जा रही है।

इस अवसर पर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए, मख्यमंत्री ने कहा कि खेल दिवस के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा कुल 250 से अधिक खिलाड़यों एवं उनके प्रशिक्षकों को लगभग 16 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जा रही है। सम्मानित हो रहे खिलाड़ियों में पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी मनदीप कौर, अमीषा रावत और मनोज सरकार को 50-50 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई है।

इसी प्रकार, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले शौर्य सैनी और अभिनव देशवाल को 30-30 लाख रुपये की सम्मान राशि से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” के अंतर्गत 3,900 खिलाड़ियों तथा “मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना” के अंतर्गत 2,199 खिलाड़ियों को प्रतिमाह मिलने वाली उनकी छात्रवृत्ति की लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपये की राशि भी प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने वर्ष 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं, इसलिए खेल विभाग और युवा खिलाड़ियों को अभी से इसकी तैयारियों में जुटना होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में एथलेटिक सिंथेटिक ट्रैक बनाने और पवेलियन फुटबाल ग्राउंड में सिंथेटिक फुटबाल टर्फ लगाने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली मानसी नेगी को खेल विभाग और मोहम्मद अरशद को पुलिस विभाग में आउट ऑफ टर्न नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

समारोह को सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद श्री हेमराज बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा, निदेशक खेल श्री आशीष चौहान एवं खेल विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

UIEDB को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं MD , UIEDB श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताई सच्चाई, यूआईआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि आवंटित किए जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत, अब तक मात्र 45 एकड़ भूमि ही बोर्ड को उपलब्ध। 

विद्युत व्यवस्था की बेहतरी हेतु प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया मीटर रीडरों से सीधा संवाद।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति

UPCL के प्रबंध निदेशक ने विकासनगर क्षेत्र का दौरा कर विद्युत व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि।

Web Editor August 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वर्चुअली अल्मोड़ा के “मां नंदा देवी मेला-2025” का किया शुभारंभ। 
Next Article मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने की प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ढुंगल्वाली के प्राचीन चण्डिका मंदिर में शुरू हुई श्रीमद् देवी भागवत कथा भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, 21 सितंबर तक चलेगा धार्मिक आयोजन
Uncategorized September 13, 2026
UIEDB को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं MD , UIEDB श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताई सच्चाई, यूआईआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि आवंटित किए जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत, अब तक मात्र 45 एकड़ भूमि ही बोर्ड को उपलब्ध। 
उत्तराखण्ड September 13, 2026
विद्युत व्यवस्था की बेहतरी हेतु प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया मीटर रीडरों से सीधा संवाद।
उत्तराखण्ड September 11, 2026
पं.गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर युवा लोक गायक विवेक नौटियाल को किया गया सम्मानित
Uncategorized September 10, 2026

Recent Posts

  • ढुंगल्वाली के प्राचीन चण्डिका मंदिर में शुरू हुई श्रीमद् देवी भागवत कथा भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, 21 सितंबर तक चलेगा धार्मिक आयोजन
  • UIEDB को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं MD , UIEDB श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताई सच्चाई, यूआईआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि आवंटित किए जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत, अब तक मात्र 45 एकड़ भूमि ही बोर्ड को उपलब्ध। 
  • विद्युत व्यवस्था की बेहतरी हेतु प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया मीटर रीडरों से सीधा संवाद।
  • पं.गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर युवा लोक गायक विवेक नौटियाल को किया गया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति

Most Viewed Posts

  • Bihar : भागलपुर में बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ अश्लील मैसेज (1,033)
  • यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड में चला युवा लोकगायक विवेक नौटियाल की आवाज का जादू, ‘उड़िजा चखुली ‘गीत के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ गायक का खिताब। (939)
  • मुंबई में सामने आया श्रद्धा हत्या कांड जैसा एक और मामला, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े (803)
  • चमोली : विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की 75वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम। (708)
  • ‘गुलाबी शरारा’ ने फिर की यूट्यूब पर वापसी, जानिए उत्तराखंड का प्रसिद्ध गीत 140 मिलियन व्यूज के बाद क्यों हटा था… (637)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?