By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: श्री केदारनाथ धाम पहुंची बाबा की डोली, धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब
Share
Notification Show More
Latest News
राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश आर्य ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में कराया नामांकन ।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग 
उत्तराखण्ड
बनबसा में हुई पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर।
उत्तराखण्ड
जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव, खटीमा में बिखरे सांस्कृतिक विविधता के रंग
उत्तराखण्ड
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > Uncategorized > श्री केदारनाथ धाम पहुंची बाबा की डोली, धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब
Uncategorized

श्री केदारनाथ धाम पहुंची बाबा की डोली, धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Web Editor
Last updated: 2024/05/09 at 11:26 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

कल 10 मई  को गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व बाबा केदार की डोली गुरुवार दोपहर बाद केदारधाम पहुंची। इस दौरान केदारनाथ धाम को गेंदे के फूलों से सजाया गया है। बाबा केदार के प्रथम दिन दर्शन के लिए धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है।

कपाट खुलने से पूर्व गुरुवार शाम आर्मी के बैंड की धुन और भोले बाबा के जयकारों के साथ भगवान शिव की पंचमुखी विग्रह डोली केदारनाथ धाम पहुंच गई है। इसके अलावा श्रीकेदारनाथ पीठ के मुख्य रावल जी श्री भीमाशंकर लिंग भी केदारनाथ धाम पहुँच चुके हैं। शुक्रवार प्रात: 7 बजे भक्तों के दर्शन के लिए बाबा के कपाट 6 महीने के लिए खोले जाएंगे।

कपाट खुलने के पहले ही दिन बाबा के दर्शनों के लिए लोग लालायित हैं। केदारनाथ धाम में आज ही हजारों श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इसके अलावा केदारधाम के रास्तों पर खासतौर से गौरूकुंड और सोनप्रयाग में खासी भीड़ देखी जा सकती है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़ों और खच्चरों की आवाजाही शुरू हो गई है। गौरीकुंड और सोनप्रयाग से घोड़ों और खच्चरों पर सवार होकर तीर्थयात्री मंदिर तक यात्रा कर रहे हैं ताकि मंदिर खुलने के अवसर पर बाबा केदार के दर्शन कर सकें। कपाट खुलने से पूर्व केदारनाथ मंदिर को 10 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है।

 

 

कल खुलेंगे गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट

ग्रीष्मकाल के लिए कपाट खुलने से पहले मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव मायके मुखबा (मुखीमठ) से मां गंगा की डोली जयकारों व आर्मी के पाइप बैंड की धुन के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मुखबा स्थित गंगा मंदिर प्रांगण में मौजूद रहे। कल सुबह डोली यात्रा गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:25 बजे धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भी कल अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खोले जाएंगे। इसके लिए सुबह 6.29 बजे प्रातः मां यमुना की डोली खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर से स्थानीय वाद्ययंत्रों के साथ यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी और विशेष पूजा अर्चना अभिषेक करने के बाद 10.29 पर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खोले जाएंगे। इसी के साथ औपचारिक रूप से चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी।

You Might Also Like

ढुंगल्वाली के प्राचीन चण्डिका मंदिर में शुरू हुई श्रीमद् देवी भागवत कथा भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, 21 सितंबर तक चलेगा धार्मिक आयोजन

पं.गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर युवा लोक गायक विवेक नौटियाल को किया गया सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास।

नीति आयोग के निवेश अनुकूलता सूचकांक-2026 में उत्तराखण्ड को मिली बड़ी सफलता, पर्वतीय एवं पूर्वाेत्तर राज्यों में मिला प्रथम स्थान जबकि देशभर में ‘फ्रंट रनर’ श्रेणी में मिली जगह।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रेलवे स्टेशन हर्रावाला, देहरादून से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के उपलक्ष्य में वेरावल (सोमनाथ) के लिए विशेष रेल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

Web Editor May 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अब आप भी पिरूल से कमा सकते हैं पैसा, पिरूल लाने पर सरकार देगी पैसा
Next Article विधि- विधान से खुले बाबा केदार के कपाट, भक्तों का उमड़ा सैलाब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश आर्य ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में कराया नामांकन ।
उत्तराखण्ड October 6, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
उत्तराखण्ड October 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग 
उत्तराखण्ड October 5, 2026
बनबसा में हुई पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर।
उत्तराखण्ड October 4, 2026

Recent Posts

  • राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश आर्य ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में कराया नामांकन ।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग 
  • बनबसा में हुई पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर।
  • जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव, खटीमा में बिखरे सांस्कृतिक विविधता के रंग

Most Viewed Posts

  • Bihar : भागलपुर में बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ अश्लील मैसेज (1,039)
  • यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड में चला युवा लोकगायक विवेक नौटियाल की आवाज का जादू, ‘उड़िजा चखुली ‘गीत के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ गायक का खिताब। (945)
  • मुंबई में सामने आया श्रद्धा हत्या कांड जैसा एक और मामला, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े (819)
  • चमोली : विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की 75वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम। (728)
  • ‘गुलाबी शरारा’ ने फिर की यूट्यूब पर वापसी, जानिए उत्तराखंड का प्रसिद्ध गीत 140 मिलियन व्यूज के बाद क्यों हटा था… (648)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?