By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड में आज हादसों का रविवार, तीन भीषण सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, 17 घायल
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया लोकपर्व इगास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भैलो खेलकर निभाई लोक परंपरा।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग।
उत्तराखण्ड
रैबार 8 उत्तराखण्ड @26 : मिशन 2047 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रबुद्धजनों के साथ किया संवाद, विकसित उत्तराखण्ड के रोडमैप पर रखे विचार।
उत्तराखण्ड
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड में आज हादसों का रविवार, तीन भीषण सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, 17 घायल
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में आज हादसों का रविवार, तीन भीषण सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, 17 घायल

Web Editor
Last updated: 2024/06/16 at 1:48 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तराखंड में आज हादसों का रविवार, तीन भीषण सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, 17 घायल

श्रीनगर: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के लिए आज का रविवार हादसों का दिन रहा. आज पौड़ी जिले में तीन अलग अलग भीषण सड़क दुर्घटनाएं हुई. अलग अलग जगहों पर हुई इन सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हुई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को रेसक्यू कर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है.

पौड़ी जिले के अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में उत्तराखंड़ पुलिस ने रिकॉर्ड रेस्क्यू टाइम का पालन करते हुए कई लोगों की जान बचाई. इसके साथ साथ प्रदेश सरकार ने भी घटनाओं का संज्ञान लिया. इन घटनाओं में गंभीर रूप से घायल हुए दो बच्चों को एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया.

सतपुली में खाई में गिरी टाटा सूमो: पौड़ी में आज के दिन की शुरुआत सतपुली में हुई सड़क दुर्घटना से हुई. यहां कसानी बीरोंखाल से हरिद्वार जा रही एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. जिसके कारण सूमो में बैठे 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से खाई से बाहर निकाला गया. जिसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल हंस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया.

खिर्सू में खाई में गिरी बारातियों से भरी कार: दूसरा हादसा पौड़ी जनपद खिर्सू इलाके में हुआ. यहां बारातियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. जिसके कारण कार में सवार 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना में 3 लोग घायल हो गये. जिनमें से एक का उपचार बेस अस्पताल श्रीकोट में चल रहा है. दो को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेष भेजा गया है. ये सभी विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे.

सतपुली में भी बारातियों की कार दुर्घटनाग्रस्त: तीसरा सड़क हादसा सतपुली में हुआ. यहां भी बारातियों से भरी एक कार सतपुली महादेव मंदिर के पास खाई में जा गिरी. जिसके कारण कार सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. चार कार सवार बुरी तरह घायल हो गये. जिन्हें हंस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया पौड़ी में आज अलग अलग जगहों पर दुर्घटनायें घटित हुई हैं. जिनकी प्राथमिक जांच की जा रही है.

You Might Also Like

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात।

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया लोकपर्व इगास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भैलो खेलकर निभाई लोक परंपरा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग।

रैबार 8 उत्तराखण्ड @26 : मिशन 2047 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रबुद्धजनों के साथ किया संवाद, विकसित उत्तराखण्ड के रोडमैप पर रखे विचार।

TAGGED: Uttarakhand
Web Editor June 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऋषिकेश एम्स पहुंचे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, माँ का जाना हाल चाल
Next Article देहरादून के डोभाल चौक (नेहरू ग्राम) में तीन लोगों को मारी गोली ,घटना में एक की मौत दो घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट।
उत्तराखण्ड November 20, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात।
उत्तराखण्ड November 19, 2026
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया लोकपर्व इगास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भैलो खेलकर निभाई लोक परंपरा।
उत्तराखण्ड November 18, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग।
उत्तराखण्ड November 16, 2026

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात।
  • मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया लोकपर्व इगास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भैलो खेलकर निभाई लोक परंपरा।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग।
  • रैबार 8 उत्तराखण्ड @26 : मिशन 2047 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रबुद्धजनों के साथ किया संवाद, विकसित उत्तराखण्ड के रोडमैप पर रखे विचार।

Most Viewed Posts

  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। (24,197)
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित 7वें सीआईआई उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में किया प्रतिभाग। (21,803)
  • पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री श्री पुष्करसिंह धामी ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग। (21,573)
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग। (21,202)
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग। (20,719)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?