By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टनकपुर, जिला चम्पावत में आयोजित सहकारिता मेले के अवसर पर ‘आदर्श चम्पावत’ लोगो का किया विधिवत विमोचन।
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
उत्तराखण्ड
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने PCS मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ।
उत्तराखण्ड
बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन किया निरीक्षण।
उत्तराखण्ड
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टनकपुर, जिला चम्पावत में आयोजित सहकारिता मेले के अवसर पर ‘आदर्श चम्पावत’ लोगो का किया विधिवत विमोचन।
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टनकपुर, जिला चम्पावत में आयोजित सहकारिता मेले के अवसर पर ‘आदर्श चम्पावत’ लोगो का किया विधिवत विमोचन।

Web Editor
Last updated: 2025/11/13 at 2:16 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टनकपुर, जिला चम्पावत में आयोजित सहकारिता मेले के अवसर पर ‘आदर्श चम्पावत’ लोगो का किया विधिवत विमोचन।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टनकपुर, जिला चम्पावत में आयोजित सहकारिता मेले के अवसर पर ‘आदर्श चम्पावत’ लोगो का विधिवत विमोचन किया।

यह लोगो मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि और परिकल्पना पर आधारित है, जिसके माध्यम से चम्पावत को शासन, विकास, जनसहभागिता और पर्यावरणीय संतुलन का ‘मॉडल जिला’ बनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया जा रहा है।

लोगो के केंद्र में दर्शाया गया मंदिर चम्पावत की प्राचीन सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का प्रतीक है। यह संदेश देता है कि विकास की यात्रा में हमारी आस्था, परंपरा और गौरवशाली इतिहास सदैव मूल आधार रहेंगे।

लोगो में दर्शायी गई हरियाली और पर्वतीय आभा इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरणीय समृद्धि को दर्शाती है। यह संकेत देती है कि “आदर्श चम्पावत” का विकास सतत, पर्यावरण-सम्मत और प्रकृति-संरक्षण आधारित होगा।

लोगो में दर्शाए यांत्रिक पहिए (गियर) जिले में बढ़ते औद्योगिक और तकनीकी नवाचार के प्रतीक हैं। यह इंगित करता है कि सरकार का उद्देश्य केवल पारंपरिक विकास नहीं, बल्कि रोजगार, स्टार्टअप, उद्यमिता और तकनीकी प्रगति को भी प्रोत्साहित करना है।

नदी में राफ्टिंग करते युवा, यह दृश्य एडवेंचर टूरिज़्म, युवा सशक्तिकरण और खेल भावना का प्रतीक है। यह मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें युवा शक्ति को विकास की मुख्यधारा में जोड़कर आत्मनिर्भर चम्पावत के निर्माण की परिकल्पना की गई है।

दोनों ओर खिले पुष्प, सौंदर्य, शांति, संतुलन और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। यह इंगित करते हैं कि विकास तभी “आदर्श” कहलाएगा जब वह संवेदनशील, समावेशी और मानवीय मूल्यों पर आधारित होगा।

चारों ओर अंकित ऐपण कला चम्पावत की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक हस्तशिल्प की पहचान है। यह दर्शाती है कि “आदर्श चम्पावत” की आत्मा उसकी सांस्कृतिक जड़ें और लोक कला की जीवंतता में निहित है।

“आदर्श चम्पावत” का लोगो माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की परिकल्पना, दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता का सजीव प्रतीक है। यह उस संतुलित विकास मॉडल का प्रतिनिधित्व करता है, जहाँ संस्कृति की जड़ें मज़बूत हैं, प्रकृति की हरियाली संरक्षित है, तकनीक की प्रगति सतत है, और युवाओं की ऊर्जा विकास की आधारशिला है।

यही चार स्तंभ मिलकर “आदर्श चम्पावत” को उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल जिला बनाने की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने PCS मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ।

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन किया निरीक्षण।

Web Editor November 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया औद्योगिक विकास तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के शासनादेशों के संकलन का विमोचन।
Next Article मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून इंटरनेशल स्कूल में आयोजित देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में किया प्रतिभाग।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
उत्तराखण्ड July 7, 2026
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
उत्तराखण्ड July 4, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने PCS मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र।
उत्तराखण्ड July 3, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ।
उत्तराखण्ड July 1, 2026

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
  • राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने PCS मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ।
  • बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन किया निरीक्षण।

Most Viewed Posts

  • Bihar : भागलपुर में बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ अश्लील मैसेज (1,012)
  • यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड में चला युवा लोकगायक विवेक नौटियाल की आवाज का जादू, ‘उड़िजा चखुली ‘गीत के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ गायक का खिताब। (914)
  • मुंबई में सामने आया श्रद्धा हत्या कांड जैसा एक और मामला, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े (740)
  • चमोली : विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की 75वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम। (667)
  • अब सामने आया Game Jihad, ऑनलाइन गेम के जरिए संपर्क में आए नाबालिक का किया धर्मांतरण (618)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?