By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम।
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को किया संबोधित।
उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट।
उत्तराखण्ड
हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।
उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर विभिन्न विषयों पर की चर्चा।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए कैबिनेट बैठक के निर्णय।
उत्तराखण्ड
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तराखण्ड > वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम।
उत्तराखण्ड

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम।

Web Editor
Last updated: 2026/04/23 at 5:46 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

 

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम।

भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल हेतु श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा बद्रीनाथ धाम भक्ति और श्रद्धा के भाव से सराबोर हो उठा। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल एवं अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट उद्घाटन के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर तथा आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी सहित अन्य मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने धाम पहुंचे तीर्थयात्रियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने हेतु हर स्तर पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है।
*मुख्यमंत्री ने देश विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं से हरित एवं स्वच्छ चारधाम यात्रा में सहयोग करने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही बद्रीनाथ धाम में आस्था, परंपरा और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला, जो श्रद्धालुओं के लिए एक दिव्य और यादगार अनुभव बनेगा।

*लोक संस्कृति की झलक: जागरों पर झूम उठा बद्रीनाथ धाम*

कपाट खुलने के इस ऐतिहासिक अवसर पर माणा एवं बामणी गांव की महिलाओं ने पारंपरिक जागरों के साथ मंदिर प्रांगण में झुमैलो नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे संपूर्ण वातावरण लोक संस्कृति और आस्था के रंग में रंग गया। वहीं देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने भी भजन-कीर्तन कर अपनी श्रद्धा अर्पित की।

*भंडारे का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के साथ किया प्रसाद ग्रहण*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने धाम में संचालित भंडारे का रिबन काटकर शुभारंभ किया तथा श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने भंडारा संचालकों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मानव सेवा ईश्वर सेवा उत्थान समिति द्वारा संचालित विशाल भंडारे की सराहना की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, बीकेटीसी के सीईओ विशाल मिश्रा, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, रावल अमरनाथ नंबूदरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, आचार्य वाणी विलास डिमरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

You Might Also Like

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को किया संबोधित।

कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट।

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।

कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर विभिन्न विषयों पर की चर्चा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए कैबिनेट बैठक के निर्णय।

Web Editor April 23, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले।
Next Article मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वाँ संस्करण सुना।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को किया संबोधित।
उत्तराखण्ड June 21, 2026
कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट।
उत्तराखण्ड June 20, 2026
हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।
उत्तराखण्ड June 19, 2026
कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर विभिन्न विषयों पर की चर्चा।
उत्तराखण्ड June 18, 2026

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को किया संबोधित।
  • कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट।
  • हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।
  • कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर विभिन्न विषयों पर की चर्चा।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए कैबिनेट बैठक के निर्णय।

Most Viewed Posts

  • Bihar : भागलपुर में बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ अश्लील मैसेज (1,006)
  • यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड में चला युवा लोकगायक विवेक नौटियाल की आवाज का जादू, ‘उड़िजा चखुली ‘गीत के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ गायक का खिताब। (904)
  • मुंबई में सामने आया श्रद्धा हत्या कांड जैसा एक और मामला, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े (729)
  • चमोली : विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की 75वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम। (659)
  • अब सामने आया Game Jihad, ऑनलाइन गेम के जरिए संपर्क में आए नाबालिक का किया धर्मांतरण (612)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?