By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 12 प्रतिशत डिजिटाईज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर SIR की दी विस्तृत जानकारी।
Share
Notification Show More
Latest News
गृह सचिव श्री शैलेश बगौली की अध्यक्षता में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।
उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 12 प्रतिशत डिजिटाईज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर SIR की दी विस्तृत जानकारी।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ।
उत्तराखण्ड
पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की 24वीं बैठक।
उत्तराखण्ड
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी।
उत्तराखण्ड
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तराखण्ड > उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 12 प्रतिशत डिजिटाईज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर SIR की दी विस्तृत जानकारी।
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 12 प्रतिशत डिजिटाईज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर SIR की दी विस्तृत जानकारी।

Web Editor
Last updated: 2026/06/17 at 2:11 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 12 प्रतिशत डिजिटाईज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर SIR की दी विस्तृत जानकारी।

देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ विजय कुमार जोगदण्डे ने बुधवार को सचिवालय में मीडिया को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया के तहत 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित हो चुके हैं। जबकि 12 प्रतिशत गणना फार्म को डिजिटाइज किया जा चुका है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 5 जनपद क्रमशः चम्पावत,रुद्रप्रयाग अल्मोड़ा,चमोली,पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल में 99 प्रतिशत से अधिक फार्म वितरित हो चुके हैं। जबकि सबसे कम प्रगति वाले जनपदों में भी देहरादून में लगभग 95 प्रतिशत,नैनीताल में 96 प्रतिशत, टिहरी में 97 प्रतिशत फार्म का वितरण किया जा चुका है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में गणना फार्म को डिजिटाइज करने में अल्मोड़ा 33 प्रतिशत,पौड़ी गढ़वाल 25 प्रतिशत, पिथौरागढ़ 23 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान में हैं। इसके साथ ही नैनीताल में 4 प्रतिशत, देहरादून में 7 प्रतिशत और ऊधमसिंह नगर जनपद में लगभग 8 प्रतिशत ही फार्म डिजिटाइज हुए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि सभी जनपदों को इस अभियान को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा 22 हजार 900 बूथ लेवल एजेंट की तैनाती कर दी गई है। गुरुवार,18 जून को मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताय कि 7 जुलाई तक गणना फार्म के वितरण और संकलन के बाद एक सप्ताह में बूथों का पुर्नगठन किया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा इसके साथ ही 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। इसी बीच 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक सभी नोटिस जारी कर दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि मतदाता स्वयं भी ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से अपना गणना फार्म आॅनलाइन भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए ”बुक ए काॅल विद बीएलओ” के फीचर से मतदाता एक क्लिक पर अपने बीएलओ के साथ काॅल बुक करा सकते हैं। इसके लिए मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर विजिट करके या म्ब्प्.छम्ज् मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर अपनी काॅल बुक करा सकते हैं। काॅल बुक कराने के बाद दो दिन के भीतर बीएलओ द्वारा मतदाता से स्वयं संपर्क किया जाएगा।

“आसानी से सर्च कर सकते हैं 2003 की मतदाता सूची में नाम”

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://ceo.uk.gov.in पर उपलब्ध है, जहां मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र, अपने तथा अपने पिता/पति के नाम के आधार पर मतदाता क्रमांक एवं बूथ संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही गली, मोहल्लों और एरिया के नाम से भी मतदाता सूची खोजने की सुविधा प्रदान की गई है।

You Might Also Like

गृह सचिव श्री शैलेश बगौली की अध्यक्षता में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ।

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की 24वीं बैठक।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी।

खटीमा में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”, हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग।

Web Editor June 17, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ।
Next Article गृह सचिव श्री शैलेश बगौली की अध्यक्षता में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

गृह सचिव श्री शैलेश बगौली की अध्यक्षता में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।
उत्तराखण्ड June 17, 2026
उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 12 प्रतिशत डिजिटाईज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर SIR की दी विस्तृत जानकारी।
उत्तराखण्ड June 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ।
उत्तराखण्ड June 17, 2026
पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की 24वीं बैठक।
उत्तराखण्ड June 17, 2026

Recent Posts

  • गृह सचिव श्री शैलेश बगौली की अध्यक्षता में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।
  • उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 12 प्रतिशत डिजिटाईज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर SIR की दी विस्तृत जानकारी।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ।
  • पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की 24वीं बैठक।
  • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी।

Most Viewed Posts

  • Bihar : भागलपुर में बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ अश्लील मैसेज (1,002)
  • यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड में चला युवा लोकगायक विवेक नौटियाल की आवाज का जादू, ‘उड़िजा चखुली ‘गीत के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ गायक का खिताब। (902)
  • मुंबई में सामने आया श्रद्धा हत्या कांड जैसा एक और मामला, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े (725)
  • चमोली : विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की 75वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम। (657)
  • अब सामने आया Game Jihad, ऑनलाइन गेम के जरिए संपर्क में आए नाबालिक का किया धर्मांतरण (610)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?