बिग ब्रेकिंग : डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन का जन्म 14 मई 1952 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया में हुआ।
वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे वर्ष 1990, 1993, 1998 और 2003 में मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। वर्ष 2003 से 2005 तक मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वर्ष 2011 से 2013 तक मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वर्ष 2019 में वे बालाघाट लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए।
