By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया “नयार उत्सव-2024” का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने गंगा पूजन कर महाशीर प्रजाति की मछली के सीड्स का प्रवाह तथा राफ्टिंग दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
Share
Notification Show More
Latest News
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
उत्तराखण्ड
ढुंगल्वाली के प्राचीन चण्डिका मंदिर में शुरू हुई श्रीमद् देवी भागवत कथा भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, 21 सितंबर तक चलेगा धार्मिक आयोजन
Uncategorized
UIEDB को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं MD , UIEDB श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताई सच्चाई, यूआईआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि आवंटित किए जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत, अब तक मात्र 45 एकड़ भूमि ही बोर्ड को उपलब्ध। 
उत्तराखण्ड
विद्युत व्यवस्था की बेहतरी हेतु प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया मीटर रीडरों से सीधा संवाद।
उत्तराखण्ड
पं.गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर युवा लोक गायक विवेक नौटियाल को किया गया सम्मानित
Uncategorized
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया “नयार उत्सव-2024” का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने गंगा पूजन कर महाशीर प्रजाति की मछली के सीड्स का प्रवाह तथा राफ्टिंग दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया “नयार उत्सव-2024” का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने गंगा पूजन कर महाशीर प्रजाति की मछली के सीड्स का प्रवाह तथा राफ्टिंग दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

Web Editor
Last updated: 2024/10/24 at 1:10 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया “नयार उत्सव-2024” का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने गंगा पूजन कर महाशीर प्रजाति की मछली के सीड्स का प्रवाह तथा राफ्टिंग दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के ग्राम पंचायत किनसुर बागी पहुंचकर तीन दिवसीय नयार उत्सव-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गंगा पूजन कर महाशीर प्रजाति की मछली के सीड्स का प्रवाह तथा राफ्टिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़ी 07 घोषणाएं की। जिसमें देवप्रयाग-सतपुली मोटर मार्ग, देवप्रयाग-बुआखाल को राष्ट्रीय राजमार्ग में विकसित करने, नांद नदी सड़क का 6 किमी का निर्माण, यमकेश्वर के अंतर्गत लक्ष्मण झूला क्षेत्र में मिनी स्टेडियम की स्वीकृति, यमकेश्वर क्षेत्र में पशुलोक मोटर मार्ग पर गंगा भोगपुर के निकट बीन नदी डबल लेन आरसीसी पुल का निर्माण, द्वारीखाल के जाखणीखाल-ढंडोली मोटर मार्ग का डामरीकरण व यमकेश्वर क्षेत्र में जमीन उपलब्ध होने पर डिग्री कॉलेज की स्थापना शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नयार उत्सव-2024 के आयोजन से एक ओर जहां इस क्षेत्र को विश्व पटल पर पहचान मिलेगी, वहीं क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों से व्यापारिक आर्थिक व सांस्कृतिक रूप से विकास होगा। गंगा व नयार संगम स्थल और व्यास जी की तपोस्थली के पावन तट पर आयोजित तीन दिवसीय नयार उत्सव के माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन संबंधी बुनियादी सुविधाओं का विकास और विस्तार होगा। इस तरह के महोत्सव से क्षेत्र को नई पहचान मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। पौड़ी में 100 फिट ऊँचा झंडा व पार्क का निर्माण, त्रिशूल पार्क का निर्माण, पौराणिक केदारनाथ-बद्रीनाथ पैदल मार्ग को पुनर्जीवित किया है। श्रीनगर में अलकनंदा नदी किनारे गंगा संस्कृति केंद्र का कार्य किया जा रहा है। धारी देवी मंदिर में सुधारीकरण कार्य, पौड़ी के पुराने कलक्ट्रेट को हेरिटेज भवन के रूप में, श्रीनगर गोला पार्क का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंगटाली पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक श्रीमती रेनू बिष्ट, श्री राजकुमार पोरी, जिलाध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष श्री यशपाल बेनाम, जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री गिरीश गुणवंत, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, ग्राम प्रधान किनसूर बागी दीपचंद शाह उपस्थित थे।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU

UIEDB को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं MD , UIEDB श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताई सच्चाई, यूआईआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि आवंटित किए जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत, अब तक मात्र 45 एकड़ भूमि ही बोर्ड को उपलब्ध। 

विद्युत व्यवस्था की बेहतरी हेतु प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया मीटर रीडरों से सीधा संवाद।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति

UPCL के प्रबंध निदेशक ने विकासनगर क्षेत्र का दौरा कर विद्युत व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

Web Editor October 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कैबिनेट में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय।
Next Article देहरादून में देश के पहले हिमालयी ‘‘लेखक गाँव’’ का हुआ लोकार्पण, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
उत्तराखण्ड September 15, 2026
ढुंगल्वाली के प्राचीन चण्डिका मंदिर में शुरू हुई श्रीमद् देवी भागवत कथा भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, 21 सितंबर तक चलेगा धार्मिक आयोजन
Uncategorized September 13, 2026
UIEDB को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं MD , UIEDB श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताई सच्चाई, यूआईआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि आवंटित किए जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत, अब तक मात्र 45 एकड़ भूमि ही बोर्ड को उपलब्ध। 
उत्तराखण्ड September 13, 2026
विद्युत व्यवस्था की बेहतरी हेतु प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया मीटर रीडरों से सीधा संवाद।
उत्तराखण्ड September 11, 2026

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • ढुंगल्वाली के प्राचीन चण्डिका मंदिर में शुरू हुई श्रीमद् देवी भागवत कथा भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, 21 सितंबर तक चलेगा धार्मिक आयोजन
  • UIEDB को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं MD , UIEDB श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताई सच्चाई, यूआईआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि आवंटित किए जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत, अब तक मात्र 45 एकड़ भूमि ही बोर्ड को उपलब्ध। 
  • विद्युत व्यवस्था की बेहतरी हेतु प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया मीटर रीडरों से सीधा संवाद।
  • पं.गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर युवा लोक गायक विवेक नौटियाल को किया गया सम्मानित

Most Viewed Posts

  • Bihar : भागलपुर में बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ अश्लील मैसेज (1,034)
  • यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड में चला युवा लोकगायक विवेक नौटियाल की आवाज का जादू, ‘उड़िजा चखुली ‘गीत के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ गायक का खिताब। (940)
  • मुंबई में सामने आया श्रद्धा हत्या कांड जैसा एक और मामला, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े (804)
  • चमोली : विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की 75वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम। (708)
  • ‘गुलाबी शरारा’ ने फिर की यूट्यूब पर वापसी, जानिए उत्तराखंड का प्रसिद्ध गीत 140 मिलियन व्यूज के बाद क्यों हटा था… (638)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?