By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ONGC ,देहरादून में शुरू हुआ तेल और गैस बचाओ,हरित उर्जा अपनाओ नारे के तहत आज से पन्द्रह दिवसीय संरक्षण क्षमता महोत्सव (सक्षम)।
Share
Notification Show More
Latest News
हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।
उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर विभिन्न विषयों पर की चर्चा।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए कैबिनेट बैठक के निर्णय।
उत्तराखण्ड
गृह सचिव श्री शैलेश बगौली की अध्यक्षता में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।
उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 12 प्रतिशत डिजिटाईज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर SIR की दी विस्तृत जानकारी।
उत्तराखण्ड
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तराखण्ड > ONGC ,देहरादून में शुरू हुआ तेल और गैस बचाओ,हरित उर्जा अपनाओ नारे के तहत आज से पन्द्रह दिवसीय संरक्षण क्षमता महोत्सव (सक्षम)।
उत्तराखण्ड

ONGC ,देहरादून में शुरू हुआ तेल और गैस बचाओ,हरित उर्जा अपनाओ नारे के तहत आज से पन्द्रह दिवसीय संरक्षण क्षमता महोत्सव (सक्षम)।

Web Editor
Last updated: 2026/02/02 at 2:52 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

ONGC ,देहरादून में शुरू हुआ तेल और गैस बचाओ,हरित उर्जा अपनाओ नारे के तहत आज से पन्द्रह दिवसीय संरक्षण क्षमता महोत्सव (सक्षम)।

देहरादून। ओएनजीसी ने तेल और गैस बचाओ,हरित उर्जा अपनाओ नारे के तहत आज से पन्द्रह दिवसीय संरक्षण क्षमता महोत्सव (सक्षम) का शुभारम्भ किया। इसके तहत लोगों को पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग कम करने को जागरूक किया जायेगा।इस मौके पर कौलागढ स्थित ओएनजीसी के आडिटोरियम मे एक समारोह का आयोजन किया गया।
सक्षम महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईआईपी के निदेशक डा0 हरेन्द्र विष्ट ने करते हुए कहा कि ओएनजीसी द्वारा ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जो सक्षम पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है उससे निसन्देह जनता और उद्योगों के बीच ईंधन बचाने, ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और पर्यावरण की रक्षा करने मे महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होने कहा जब तेल व गैस का संरक्षण होगा तो पर्यावरण और जीवन बेहतर होगा। तेल व गैस के अतिरिक्त उपयोग से पर्यावरण मे हानिकारक गैसे पैदा होती है यही गैसे ग्लोबल वार्मिंग का कारण है। विष्ट ने कहा कि हम कई तरीको का पालन करके तेल व गैस का संरक्षण कर सकते है। हमे वाहनो का उपयोग कम करना चाहिए।निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करे। जब हम तेल का संरक्षण करेंगे तो हमारे पास बेहतर जीवन व पर्यावरण होगा। उन्होने कहा हमे ईधन बचाने के लिए वे सभी आवश्यक कदम उठाने होंगे जो भले ही छोटे हो लेकिन सामूहिक रूप से उनका बहुत बडा प्रभाव होता है।अगर आप रेड लाइट मे हों तो वाहन को कुछ पल के लिए बन्द कर सकते है। यह कदम भले ही छोटे लगे लेकिन अगर हर कोई इसमे अपना योगदान देगा तो यह ही व्यवहारिक बदलाव लायेगा। जिससे जमीनी स्तर पर परिवर्तन सुनिश्चत होगा।इस तरह हम आने वाली पीढियों का भविष्य भी सुरक्षित कर सकते है।
इस अवसर पर ओएनजीसी मानव संसाधन सेवा के प्रमुख नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ओएनजीसी तेल और गैस संरक्षण पखवाड़े का आयोजन कर रहा है । उन्होंने कहा कि जनता को जागरूक करके ही ऊर्जा को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शेयर धारक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर जनमानस को जागरूक करें ।यदि एक घर से भी दस यूनिट बिजली की बचत होती है तो करोड़ों परिवारों के सहयोग से पर्यावरण पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा।
उन्होने कहा सक्षम का उद्देश्य पेट्रोलियम उत्पादों (तेल और गैस) का समझदारी से उपयोग करना और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए आयात निर्भरता को कम करना है।
ओएनजीसी के जनरल मैनेजर (तकनीक) ई हक ने
कहा कि ओएनजीसी अपने सभी कार्य केंद्रों (वर्क सेंटर्स) पर जागरूकता अभियान चलाता है। इसमें साइकिल रैलियां, कार्यशालाएं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम शामिल होते हैं, जो ईंधन की बचत का संदेश देते हैं।
उन्होने कहा सक्षम अभियान पीसीआरए का एक प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है जो ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देता है।
“तेल और गैस बचाओ, पर्यावरण बचाओ” के मंत्र के साथ, यह अभियान कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए भी प्रेरित करता है।
समारोह में ओएनजीसी के कार्यकारी निदेशक के. आर. बाबू और आनंद कुमार सिन्हा ने भी तेल एवं गैस संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए तथा ग्रीन एनर्जी के प्रयोग के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया।”

You Might Also Like

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।

कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर विभिन्न विषयों पर की चर्चा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए कैबिनेट बैठक के निर्णय।

गृह सचिव श्री शैलेश बगौली की अध्यक्षता में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।

उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 12 प्रतिशत डिजिटाईज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर SIR की दी विस्तृत जानकारी।

Web Editor February 2, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में आयोजित बर्ड फेस्टिवल में किया प्रतिभाग , इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद के विभिन्न विकासखंडों के लिए करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की दी सौगात।
Next Article मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।
उत्तराखण्ड June 19, 2026
कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर विभिन्न विषयों पर की चर्चा।
उत्तराखण्ड June 18, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए कैबिनेट बैठक के निर्णय।
उत्तराखण्ड June 18, 2026
गृह सचिव श्री शैलेश बगौली की अध्यक्षता में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।
उत्तराखण्ड June 17, 2026

Recent Posts

  • हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।
  • कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर विभिन्न विषयों पर की चर्चा।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए कैबिनेट बैठक के निर्णय।
  • गृह सचिव श्री शैलेश बगौली की अध्यक्षता में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।
  • उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 12 प्रतिशत डिजिटाईज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर SIR की दी विस्तृत जानकारी।

Most Viewed Posts

  • Bihar : भागलपुर में बोर्ड पर डिस्प्ले हुआ अश्लील मैसेज (1,002)
  • यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड में चला युवा लोकगायक विवेक नौटियाल की आवाज का जादू, ‘उड़िजा चखुली ‘गीत के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ गायक का खिताब। (903)
  • मुंबई में सामने आया श्रद्धा हत्या कांड जैसा एक और मामला, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े (727)
  • चमोली : विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी की 75वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम। (658)
  • अब सामने आया Game Jihad, ऑनलाइन गेम के जरिए संपर्क में आए नाबालिक का किया धर्मांतरण (611)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?