By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमांचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • करियर
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • रोचक तथ्य
Search
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जनपद चमोली की सीमांत नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का हुआ भव्य आगाज, देशभर से पहुंचे 933 प्रतिभागी।
Share
Notification Show More
Latest News
हैदराबाद में आयोजित हुआ महिला पत्रकारों का राष्ट्रीय सम्मेलन, महिला पत्रकारों के उत्पीड़न , सुरक्षा व कई मुद्दों को लेकर प्रस्ताव पारित।
उत्तराखण्ड राष्ट्रीय
देहरादून तिलक रोड स्थित शिरडी साईं श्रद्धा धाम में धूमधाम से मनाया गया 22वां वार्षिक उत्सव ,भक्तों ने अपने हाथों से किया साईं प्रतिमा का महाभिषेक।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।
उत्तराखण्ड
गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान, पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन।
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री आदि बद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।
उत्तराखण्ड
Aa
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखण्ड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Rastra Ki Khabar > Blog > उत्तराखण्ड > जनपद चमोली की सीमांत नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का हुआ भव्य आगाज, देशभर से पहुंचे 933 प्रतिभागी।
उत्तराखण्ड

जनपद चमोली की सीमांत नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का हुआ भव्य आगाज, देशभर से पहुंचे 933 प्रतिभागी।

Web Editor
Last updated: 2026/05/31 at 1:18 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

जनपद चमोली की सीमांत नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का हुआ भव्य आगाज, देशभर से पहुंचे 933 प्रतिभागी।

चमोली जनपद की सुरम्य एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में रविवार को ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य शुभारंभ हुआ।

पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित इस अनूठे आयोजन में देश के 28 राज्यों से आए 933 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाना तथा युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ काबीना मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने फ्लैग ऑफ कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास और पर्यटन संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ‘फिट इंडिया’ मुहिम को सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बना है।

उन्होंने कहा कि सीमांत गांवों में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और द्वितीय रक्षा पंक्ति के गांव और अधिक मजबूत होंगे।

जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का आयोजन 31 मई से 2 जून तक किया जाएगा। पहले दिन रिमखिम-नीति-मलारी 75 किलोमीटर अल्ट्रा रन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 117 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं मलारी-नीति-मलारी 42 किलोमीटर अल्ट्रा रन में 118 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में 5, 10 एवं 21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। समापन अवसर पर गमसाली से मलारी के मध्य 30 किलोमीटर एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

इससे पूर्व शनिवार रात्रि मलारी गांव में पर्यटन विभाग द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। लोकगायक किशन महिपाल ने अपने लोकप्रिय लोकगीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों एवं स्थानीय लोगों ने देर रात तक उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री हरक सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी, गृह सचिव शैलेश बगोली, सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के अधिकारी-जवान, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

हैदराबाद में आयोजित हुआ महिला पत्रकारों का राष्ट्रीय सम्मेलन, महिला पत्रकारों के उत्पीड़न , सुरक्षा व कई मुद्दों को लेकर प्रस्ताव पारित।

देहरादून तिलक रोड स्थित शिरडी साईं श्रद्धा धाम में धूमधाम से मनाया गया 22वां वार्षिक उत्सव ,भक्तों ने अपने हाथों से किया साईं प्रतिमा का महाभिषेक।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान, पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री आदि बद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।

Web Editor May 31, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना।
Next Article चमोली: पर्यटकों के दीदार के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

हैदराबाद में आयोजित हुआ महिला पत्रकारों का राष्ट्रीय सम्मेलन, महिला पत्रकारों के उत्पीड़न , सुरक्षा व कई मुद्दों को लेकर प्रस्ताव पारित।
उत्तराखण्ड राष्ट्रीय October 29, 2026
देहरादून तिलक रोड स्थित शिरडी साईं श्रद्धा धाम में धूमधाम से मनाया गया 22वां वार्षिक उत्सव ,भक्तों ने अपने हाथों से किया साईं प्रतिमा का महाभिषेक।
उत्तराखण्ड October 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।
उत्तराखण्ड October 27, 2026
गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान, पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन।
उत्तराखण्ड October 27, 2026

Recent Posts

  • हैदराबाद में आयोजित हुआ महिला पत्रकारों का राष्ट्रीय सम्मेलन, महिला पत्रकारों के उत्पीड़न , सुरक्षा व कई मुद्दों को लेकर प्रस्ताव पारित।
  • देहरादून तिलक रोड स्थित शिरडी साईं श्रद्धा धाम में धूमधाम से मनाया गया 22वां वार्षिक उत्सव ,भक्तों ने अपने हाथों से किया साईं प्रतिमा का महाभिषेक।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।
  • गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान, पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री आदि बद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।

Most Viewed Posts

  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। (24,182)
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित 7वें सीआईआई उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में किया प्रतिभाग। (21,789)
  • पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री श्री पुष्करसिंह धामी ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग। (21,550)
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग। (21,176)
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग। (20,701)
Rastra Ki KhabarRastra Ki Khabar
Follow US

© 2023Rastra Ki Awaz. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?